लेमोनी कोकोनट विद फ्रोज़न कर्ड से अपने डिनर को बनाएं स्पेशल, ये है रेसिपी
अक्सर रात के खाने के बाद सभी कुछ मीठा खाना पसंद करते हैं। कई लोग मीठे में मिठाई खाते हैं, तो कोई चॉकलेट या आईसक्रीम का मजा लेते हैं। वैसे भी गुलाबी ठंड में आइसक्रीम खाने का अपना एक अलग ही मजा होता है। अगर आपको भी ऐसा ही कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 12 Oct 2018 12:02 AM GMT
अक्सर रात के खाने के बाद सभी कुछ मीठा खाना पसंद करते हैं। कई लोग मीठे में मिठाई खाते हैं, तो कोई चॉकलेट या आईसक्रीम का मजा लेते हैं।
वैसे भी गुलाबी ठंड में आइसक्रीम खाने का अपना एक अलग ही मजा होता है। अगर आपको भी ऐसा ही कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं।
तो आज हम आपको डिनर डेजर्ट को यादगार बनाने वाली लेमोनी कोकोनट विद फ्रोज़न कर्ड रेसिपी बता रहे हैं।
लेमोनी कोकोनट विद फ्रोज़न कर्ड की सामग्री :
4 कप सादा दही
3/4 कप चीनी
1/2 कप नींबू का रस
3 चम्मच कसा हुआ नींबू का छिलका
1 कप आधा आधा क्रीम
1/2 कप मीठे कटा हुआ नारियल
टोस्टेड आइसक्रीम वफ़ल बॉउल वैकल्पिक
ताजा ब्लूबेरी और रास्पबेरी, वैकल्पिक
यह भी पढ़ें : नवरात्रि 2018 : दुर्गा पूजा पर मां को लगाएं स्पेशल कद्दू के हलवे का भोग, जानें रेसिपी
लेमोनी कोकोनट विद फ्रोज़न कर्ड की विधि :
1. सबसे पहले दही को एक मसलन कपड़े में बांधकर लगभग 3 घंटे के लिए अलग रख दें।
2. इसके बाद दही का सारा पानी निकाल दें।
3. अब एक बर्तन में पानी निकाला हुआ दही,चीनी,नींबू का रस, नींबू जेस्ट(कसा हुआ नींबू का छिलका)को अच्छे से मिक्स करें।
4. अब इस मिश्रण में क्रीम को मिलाएं।
5. इसके बाद एक पैन में कसे हुए नारियल को 5-10 मिनट के लिए सुनहरा होने तक भूनें।
6. अब टोस्टेड आइसक्रीम वफ़ल बॉउल को लें, उसमें दही वाले मिश्रण को डालें।
7. फिर उसके साइड में ताजा ब्लूबेरी और रास्पबेरी रखें साथ ही ऊपर से नींबू जेस्ट को गार्निश कर, ठंडा-ठंडा सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story