तड़के के साथ गर्मियों में बनाएं चटपटा पानी का आचार
लोग अधिकतर गर्मी के दिनों में अचार का सेवन करना अधिक कर देते है।

गर्मी के दिनों में लोगों के खाने-पीने की शौक बदल जाते हैं। गर्मी के दिनों अक्सर लोगों को कम भूख की शिकायत करते हुए देखा जाता है।
गर्मी तेज होने के कारण लोगों को रोज-रोज वही सब्जी, दाल से कुछ अलग हटकर खाने का मन करता है, लेकिन अन्न के बिना लोगों का जीवन नही चल सकता है। इसलिए लोग अधिकतर गर्मी के दिनों में अचार का सेवन करना अधिक कर देते है। गर्मी में दिनों में आम का अचार लोगों को खूब पसंद आता है।
भोजन करते समय अचार के सेवन से खाने का मजा दोगुना हो जाता है। हरिभूमि की तड़का लाइव टीम जब अपने अगले कॉलम के लिए जवाहर नगर निवासी श्रेया राठी से मिली तो उन्होने अपनी खास रेसिपी पानी का अचार बनाने की विधि को बताया।
सामग्री-:
250 ग्रा. कच्चा आम, 1 चम्मच राई, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 2 चम्मच सौंफ, चौथाई चम्मच हींग, 1 चम्मच हल्दी, 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल, नमक स्वादानुसार, सादा पानी आवश्यकतानुसार।
बनाने की विधि-:
सबसे पहले कढाही में सरसों का तेल गर्म करें। हल्का गर्म रहने पर राई, सौफ, हींग का छौंक देकर नमक डालकर मिला ले। हल्दी, लाल मिर्च पाउडर डालकर मिला लें। अब इसमें पानी डालकर मिक्स कर लें। अब इन सभी को मसलकर मसाला तैयार कर लें। अब कच्चे आम को धोकर इसे काटकर इस मसाले में मिक्स करके बरनी में रख दें। तीन या चार दिन के बाद से इसे सर्व करना चालू कर दे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App