Mice Problem: घर में चूहों की उछल-कूद ने कर दिया है परेशान? अपनाएं ये 5 घरेलू तरीके, एक भी नहीं दिखेगा

how to get rid of mice
X

चूहों की समस्या से निजात पाने के टिप्स।

Mice Problem: घर पर चूहों का होना किसी के लिए भी टेंशन वाली बात हो सकती है। ऐसे में कुछ घरेलू तरीकों से इस परेशानी से निजात पाई जा सकती है।

Mice Problem: घर में चूहों की आवाजाही सिर्फ गंदगी ही नहीं फैलाती, बल्कि खाना खराब करने से लेकर वायरिंग काटने तक कई तरह की परेशानी खड़ी कर देती है। अक्सर लोग केमिकल वाले रैट-किलर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे बदबू, गंदगी और सेहत से जुड़े खतरे बढ़ जाते हैं। ऐसे में घरेलू और नेचुरल उपाय सबसे सुरक्षित व असरदार विकल्प बन जाते हैं।

अच्छी बात यह है कि रसोई से लेकर स्टोर रूम तक जहां भी चूहों ने कब्जा जमा रखा हो, कुछ आसान देसी उपाय उन्हें घर छोड़ने पर मजबूर कर देते हैं। आइए जानते हैं 5 ऐसे असरदार उपाय, जिनसे चूहे घर से हमेशा के लिए दूर भाग जाएंगे।

चूहों की परेशानी से निजात पाने के टिप्स

पुदीने का तेल: पुदीने की तेज खुशबू चूहों को बिल्कुल पसंद नहीं आती। घर के उन कोनों में जहां चूहों का आना-जाना हो, वहां कॉटन बॉल्स पर पुदीने का तेल डालकर रख दें। इससे गंध इतनी तीखी हो जाती है कि चूहे पास भी नहीं फटकते। हर 3 दिन बाद इन कॉटन बॉल्स को दोबारा पुदीने के तेल में भिगोकर रखें।

कपूर का इस्तेमाल: कपूर की खुशबू चूहों को तुरंत परेशान करती है। अलमारी, किचन कैबिनेट, स्टोर रूम और खाने की जगहों पर कपूर की टिकिया रखें। यह लंबे समय तक असर दिखाता है और चूहे घर में रुक नहीं पाते। ध्यान रहे कि कपूर को बच्चों से दूर रखें, क्योंकि यह जल्दी जलने वाला पदार्थ है।

लहसुन-प्याज का पेस्ट: लहसुन और प्याज की गंध इंसानों को भले तेज लगे, लेकिन चूहों के लिए यह असहनीय होती है। थोड़ा-सा लहसुन-प्याज पीसकर पेस्ट तैयार करें। इसे छोटी-छोटी कटोरियों में भरकर उन जगहों पर रख दें जहां चूहे अधिक आते हों। कुछ ही घंटों में चूहे वहां से दूरी बनाने लगते हैं।

लाल मिर्च पाउडर: लाल मिर्च का पाउडर चूहों के लिए बहुत तीखा होता है। जहां-जहां चूहों के रास्ते हों, उन जगहों पर लाल मिर्च पाउडर हल्का-सा छिड़क दें। यह उनके नाक और आंखों में जलन पैदा करता है, जिससे वे उस रास्ते से हमेशा के लिए दूर हो जाते हैं। यह तरीका पुराने घरों में सबसे ज्यादा असर दिखाता है।

बेकिंग सोडा और आटा: चूहों को आटा बहुत पसंद होता है, और जब इसमें बेकिंग सोडा मिला हो, तो यह उनके लिए एक नैचुरल ट्रैप का काम करता है। एक कटोरी में आटा, चीनी और बेकिंग सोडा मिलाकर रख दें। चीनी की खुशबू से चूहे आकर्षित होते हैं, लेकिन बेकिंग सोडा उनके पेट में गैस बनाकर उन्हें घर से दूर रखता है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story