Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अगर आप भी चीनी और शक्कर को एक समझते हैं तो जानें क्या होता है दोनों में फर्क

चीनी को मिल में तैयार होती है तो वहीं शक्कर को गुड़ से तैयार किया जाता है। जो लोग चीनी और शक्कर में फर्क को पहचानते हैं वे चीनी की जगह पर शक्कर का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। शक्कर की तुलना में चीनी ज्यादा हानिकारक होती है। ऐसे में आज हम आपको चीनी और शक्कर के फर्क के बार में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं चीनी और शक्कर के अंतर के बारे में।

अगर आप भी चीनी और शक्कर को एक समझते हैं तो जानें क्या होता है दोनों में फर्क
X

अगर आप भी चीनी और शक्कर को एक समझते हैं तो जानें क्या होता है दोनों में फर्क (फाइल फोटो)

ज्यादातर लोग चीनी और शक्कर को एक ही चीज समझते हैं। लेकिन दोनों ही चीजों में काफी फर्क होता है। चीनी को मिल में तैयार होती है तो वहीं शक्कर को गुड़ से तैयार किया जाता है। जो लोग चीनी और शक्कर में फर्क को पहचानते हैं वे चीनी की जगह पर शक्कर का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। शक्कर की तुलना में चीनी ज्यादा हानिकारक होती है। ऐसे में आज हम आपको चीनी और शक्कर के फर्क के बार में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं चीनी और शक्कर के अंतर के बारे में।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चीनी को तैयार करने के लिए मिल में उसका क्रिस्टलीकरण किया जाता है। इसके लिए चूना, कैल्शियम, फॉस्फोरिक एसिड, अल्ट्रा मरीन ब्लू, कार्बनडाई ऑक्साइड और कई बार जानवर की हड्डियों के चूरे का भी यूज किया जाता है। चीनी को चमकदार बनाने के इस प्रोसेस में कई रसायनों के तत्व बचे रह जाते हैं। इसके साथ ही इसके सारे पौष्टिक तत्व खत्म हो जाते हैं। इस कारण इसका सेवन सेहत के लिए हानिकारक होता है। आपको को बता दें कि चीनी बनाने के लिए गन्ने का भी यूज किया जाता है। जिसका 10% भाग ही चीनी के रूप में प्राप्त होता है और बाकी 90% को शीरा को कहा जाता है। जिसे शराब बनाने वाली फैक्ट्री को बेच दिया जाता है।

वहीं शक्कर को 100 प्रतिशत ऑर्गेनिक माना जाता है। इसे बनाने के लिए गन्ने के रस को निकालकर उसे गाढ़ा किया जाता है। जो गुड़ के नाम से जाना जाता है। इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दिया जाता है। ठंडा होने के बाद इसका चूरा बनाया जाता है। जिसे शक्कर कहते हैं। यह पारम्परिक तरीके से तैयार की जाती है। ऐसे में इसके पोषक तत्व खत्म नहीं होते हैं।

और पढ़ें
Next Story