Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

गर्भनिरोधक गोली लेना भूल जाएं तो क्या करें?

गर्भनिरोधक गोली खाते वक्त अक्सर महिलाओं के दिमाग में वजन बढ़ने, पिल्स लेने के बाद प्रेगनेंसी के चांसेज तो नहीं है?, बाद में मां बनने में तो दिक्कत नहीं होगी? इस तरह के कई सवाल आते हैं। इसी बीच आज हम आपको इस परेशानी का हल निकालते हुए इस तरह के सवालों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे हर महिला को जानना बेहद जरूरी है।

गर्भनिरोधक गोली लेना भूल जाएं तो क्या करें?
X

गर्भनिरोधक गोली लेना भूल जाएं तो क्या करें? (फाइल फोटो)

 

शादी के बाद अक्सर महिलाएं अनचाहे गर्भ से बचने के लिए बर्थ कंट्रोल पिल्स लेती हैं। वहीं इसे खाते वक्त अक्सर महिलाओं के दिमाग में वजन बढ़ने, पिल्स लेने के बाद प्रेगनेंसी के चांसेज तो नहीं है?, बाद में मां बनने में तो दिक्कत नहीं होगी? इस तरह के कई सवाल आते हैं। इसी बीच आज हम आपको इस परेशानी का हल निकालते हुए इस तरह के सवालों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे हर महिला को जानना बेहद जरूरी है।

क्या बर्थ कंट्रोल पिल्स वजन बढ़ाती है ?

हाल ही में हुई एक रिसर्च से पता चला है कि बर्थ कंट्रोल पिल्स खाने से वेट नहीं बढ़ता है। 23,24 की उम्र में करने वाली लड़कियां अक्सर शादी के बाद गर्भनिरोधक गोलियां खाने लगती हैं। वहीं इस उम्र में थोड़ा बहुत वजन बढ़ता ही है। लेकिन इस कारण फ्लूइड रिटेंशन हो सकता है। जिसका असर कुछ समय तक ही रहता है। आपको बता दें कि पिल्स खाने के बाद जी मचलाना, सिरदर्द जैसी परेशानी हो सकती है।

पीरियड्स अनियमित होते हैं ?

कई बार गर्भनिरोधक गोलियां खाने से पीरियड्स अनियमित होने लगते हैं। लेकिन ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे में आपको पिल्स बंद करने की जरूरत नहीं है। यह तीन महीने के अंदर अपने आप ठीक हो जाते हैं।

Also Read: कोरोना पॉजिटिव होने पर सिर्फ 30 सेकंड्स में मारा जा सकता है कोरोना वायरस, जानें कैसे

क्या कंसीव करने में दिक्कत होती है ?

आपको बता दें कि पिल्स खाने से कोई भी इस तरह की दिक्कत नहीं होती है। भविष्य में आप कंसीव कर सकती हैं। लेकिन इस बारे में आप एक बार डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

पिल्स लेना भूल जाएं तो क्या करें ?

आपको बता दें कि पिल्स का असर 24 घंटे तक रहता है। अगर आप किसी कारण गोली खाना भूल जाती हैं तो इससे आपके प्रेग्नेंट होने के चांसेस बढ़ता है। ऐसे में आप कोशिश करें कि आप 1 या 2 घंटे के अंदर दवा खा सकें।

और पढ़ें
Next Story