Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

Happy New Year 2020: नए साल पर रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने के कामयाब तरीके

Happy New Year 2020: अक्सर कहा जाता है कि सिर्फ लड़कियां ही अपने बॉयफ्रेंड को मनाती हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। लड़के भी अपनी गर्लफ्रेंड को मनाते हैं। इसके लिए लड़कों को अपनी रूठी गर्लफ्रेंड (Girlfriend) को मनाने के तरीके के बारे में गूगल (Goggle) पर सर्च करते हुए भी देखा गया है। आज हम आपको रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने के कुछ ऐसे कामयाब तरीके बता रहे हैं, जिससे फिर आपका रिश्ता मजबूत हो सकता है।

Happy New Year 2020: नए साल पर रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने के कामयाब तरीके
X
गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड रिलेशनशिप टिप्स

ऐसा शायद ही कोई रिश्ता हो जिसमें नोंक झोंक न होती हो। रिश्ते में रुठना मनाना बहुत ही कॉमन है। कई बार ऐसा होता है कि आपका एक छोटा सा मजाक आपकी गर्लफ्रेंड को भारी पड़ जाता है। जिससे वो नाराज हो जाती है औग गुस्से में बात करना भी बंद कर देती है। आप उसे लाख मनाने की कोशिश भी करते हैं लेकिन वो आपकी एक भी नहीं सुनती। ऐसे में आपके रिश्ते सुधरने की बजाए और बिगड़ जाते हैं। आप चाहें तो इन उपायों को अपना सकते हैं। यकीन मानिए ये तरीके आपकी गर्लफ्रेंड को मनाने में काफी मदद कर सकते है।

गर्लफ्रेंड को मनाने के तरीके

1.बैठकर दोबारा डिस्कस करें

जिस बात से आप दोनों का झगड़ा हुआ है उस बात को आराम से बैठकर दोबारा डिस्कस क बैठकर दोबारा डिस्कस करें। अगर आपको लगता है कि आपकी गलती है तो आप उन्हें बिना देर किए प्यार से सॉरी बोल दें। अपनी बात उन्हें खुलकर समझाए। सच बोलना हमेशा फायदेमंद ही साबित होता है।

2. बहस की सिचुएशन न बने

बात करते समय ये इस बात का ध्यान रखें कि बात करते समय बहस की सिचुएशन न बने। किसी भी टॉपिक पर बहस करना नुकसानदायक है।

3. प्यार का एहसास दिलवाऐं
अपनी गर्लफ्रेंड को इस बात का एहसास दिलवाऐं कि वो आपके लिए कितनी खास हैं। आप उनका साथ जिन्दगीभर प्यार और ईमानदारी के साथ निभाना चाहते हैं। अ

4. गुस्सा भूलकर हंस दे

बातों ही बातों में कुछ ऐसी बातें कहें जिससे आपकी गर्लफ्रेंड अपना गुस्सा भूलकर हंस दे। आपका मजाकिया अंदाज आपकी रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने में बहुत कारगर साबित हो सकता है।

5. फेवरेट डिश बनाकर खिलाए

कहा जाता है हर किसी का दिल का रास्ता पेट से गुजरते हुए जाता है। ऐसे में आप उन्हें उनकी फेवरेट डिश बनाकर खिला सकते हैं।

6.सरप्राइज दें

किसी को भी मनाने को सरप्राइज देना एक अच्छा ऑपशन है। आप अपनी गर्लफ्रेंड को सरप्राइज दे सकते हैं या उन्हें डेट पर ले जा सकते हैं।

7. शॉपिंग पर ले जाएं

लड़कियों को शॉपिंग करना बहुत पसंद होता है आप उन्हें शॉपिंग पर भी ले जाकर खुश कर सकता हैं।

8. फूल दें

फूल तो हर किसी को पसंद को होते हैं। आप फूलों के साथ एक लव नोट भी भेज सकते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Shagufta Khanam

Shagufta Khanam

Jr. Sub Editor


Next Story