Logo
election banner
Vandalism in BJP Office: हरियाणा में बीजेपी नेता बंतो कटारिया के कार्यालय में कुछ लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की। इसे लेकर पुलिस के कई धाराओं के तहत 10 महिलाओं समेत 25 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Vandalism in BJP Office:  नारायणगढ़ में सीएम नायब सैनी के ऑफिस पर पथराव किया गया है। इस ऑफिस का उपयोग बीजेपी नेता बंतो कटारिया कर रही हैं। पुलिस ने 10 महिलाओं समेत 25 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों पर हाथापाई करने, जाम लगाने, हत्या का प्रयास करने और पुलिस के काम में दखल देने का आरोप लगाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार की रात पुलिस ने शराब बेचने के आरोप में एक युवक को पकड़ा था। इसके बाद उसके साथियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। हालात इतने बिगड़े कि अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाना पड़ा। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद लोग इतना आक्रोशित थे कि वह पंजलासा चौक पर बैठ गए और जाम लगा दिया। इतना ही नहीं पास में ही बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार बंतो कटारिया के कार्यालय (पूर्व में नायब सैनी का ऑफिस) में भी बवाला काटा और बैनर पोस्टरों को भी फाड़ दिया। 

पुलिस पर फिर से हमला

पुलिस ने बीजेपी ऑफिस में तोड़फोड़ करने वालों को रोकना चाहा तो उन्होंने पुलिस पर ही हमला बोल दिया। पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। बाद में उपद्रवी वहां से चले गए। पुलिस ने मामले में 10 महिलाओं समेत 25 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीसीटीवी खंगालकर आरोपियों की पहचान की जा रही है। 

Also Read: महेंद्रगढ़ में विजय संकल्प रैली, सीएम नायब सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना 

वहीं, दूसरी ओर नायब सैनी ने करनाल पहुंचकर भारतीय कामगार संघ के पदाधिकारी और श्रमिकों से मुलाकात की। इस दौरान उनकी समस्याएं भी सुनी और इसके बाद समाधान करने का विश्वास दिलाया। इस मौके पर सीएम ने कहा कामगार और श्रमिकों ने आज यह तय किया है कि वह सभी राज्य की 10 सीटों पर कमल का बटन दबाकर पीएम नरेंद्र मोदी को और मजबूत बनाएंगे।

5379487