महेंद्रगढ़ में विजय संकल्प रैली: सीएम नायब सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, भूपेंद्र हुड्डा से लेकर सोनिया गांधी तक सबको घेरा

Lok Sabha Election 2024
X
लोकसभा चुनाव 2024
Lok Sabha Election 2024: हरियाणा में सीएम नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस को निशाना बनाते हुए कहा कि कांग्रेस में अभी भी मंथन चल रहा है क्योंकि इनके नेता चुनाव ही लड़ना नहीं चाहते हैं।  

Lok Sabha Election 2024: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज दिल्ली में कुलदीप बिश्नोई से मुलाकात की। इसके बाद महेंद्रगढ़ पहुंचकर विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। सीएम नायब सैनी ने जहां कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों का ऐलान न होने पर हमला बोला, वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा से लेकर प्रियंका और सोनिया गांधी तक सब पर निशाना साधा। यही नहीं, महेंद्रगढ़ पहुंचने से पहले दिल्ली में भी सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और कांग्रेस में टिकटों की देरी पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी।

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशियों का चयन ही नहीं कर पा रही है। कांग्रेस में इतनी गुटबाजी है कि नामों का ऐलान करने से पहले भी कांग्रेस को कई बार सोचना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई बड़े नेता भी चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं, जबकि कुछ नेता टिकट पाने के लिए दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं।

11 सीटों पर खिलेगा कमल

सीएम नायब सैनी ने आगे कहा कि हरियाणा की सभी दस लोकसभा सीटों पर कमल खिलेगा। पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में हरियाणा अपनी अहम भूमिका निभाएगी। साथ ही, कहा कि कुलदीप बिश्नोई हमारे साथ जुड़े हैं और किसी प्रकार की नाराजगी वाली बात नहीं है। उधर, कुलदीप बिश्नोई ने भी कहा कि उन्हें किसी से कोई नाराजगी नहीं हैं, वे हिसार जाकर रणजीत चौटाला के लिए प्रचार करेंगे।

महेंद्रगढ़ में प्रियंका और सोनिया गांधी पर हमला

महेंद्रगढ़ में आज गुरुवार को बीजेपी की विजय संकल्प रैली में भी सीएम नायब सैनी शामिल हुए। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस को निशाना बनाते हुए कहा कि इनकी सरकार में जब बेटियों के ऊपर अत्याचार हो जाता है, तो यह आपने मुंह पर ताला लगा कर बैठ जाते हैं।

Also Read: कांग्रेस पर अनिल विज का तंज, कहा- पहले मेरी और राहुल गांधी की इनकम बराबर करवा दो

उन्होंने आगे कहा कि कर्नाटक में एक बड़े नेता की बेटी की हत्या कर दी गई। लेकिन उस मामले को लेकर न तो आज प्रियंका वाड्रा कुछ बोल रही है न ही सोनिया गांधी और न राहुल गांधी। कोई भी इसे लेकर जवाब नहीं देना चाहते हैं। लेकिन अगर बेटियों के साथ अत्याचार हो रहा है, तो वह कांग्रेस शासित प्रदेशों में हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है, लेकिन पीएम मोदी का लक्ष्य केवल देश को विकास के मार्ग पर आगे ले जाना है। हमारा उद्देश्य सबका साथ, सबका विकास है। उन्होंने जनता से पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री चुनने के लिए बीजेपी प्रत्याशी को वोट देने की अपील की है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story