रेसिपी: घर में ऐसे बनाएं गुजरात का फेमस ''जलेबी-फाफड़ा''
गुजरात के फेमस स्ट्रीट फूड में से एक फाफड़ा है। आपने कई बार जलेबी-फाफड़ा का नाम सुना होगा। गुजरात में अक्सर लोग जलेबी फाफड़ा का नाश्ता करते हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको फाफड़ा की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 25 Nov 2017 6:00 PM GMT
गुजरात के फेमस स्ट्रीट फूड में से एक फाफड़ा है। आपने कई बार जलेबी-फाफड़ा का नाम सुना होगा। गुजरात में अक्सर लोग जलेबी फाफड़ा का नाश्ता करते हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको फाफड़ा की रेसिपी बताने जा रहे हैं।
इस तरीके से बनाया गया कुरकुरा फाफड़ा आप चाय के साथ खा सकते हैं। ये अलग तरह का स्नैक्स बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी खूब पसंद आएगा। जानिए कैसे बनता है गुजरात का फेमस फाफड़ा...
फाफड़ा के लिए सामग्री
- बेसन- 250 ग्राम
- नमक- स्वादानुसार
- खाने वाला सोडा- आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च- स्वादानुसार (अगर आप चाहें)
- अजवाइन- आधा छोटा चम्मच
- तेल- 4-5 टेबल स्पून
ऐसे बनाएं
- फाफड़ा बनाने के लिए बेसन लें और उसमें नमक, खाने वाला सोडा, लाल मिर्च, अजवाइन और तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें
- इसके बाद पानी की मदद से मुलायम आटा गूंथ लें
- अच्छे से आटे को मसल कर गूंथे
- आटे को आधे घंटे के लिए ढक कर रख दें
- आधे घंटे बाद आटे को फिर से अच्छी तरह मसल लें
यह भी पढ़ें: रेसिपी: घर में ऐसे बनाएं गुजराती नमकीन 'चोराफली'
- आटे की छोटी-छोटी लोईयां तोड़ लें
- इन लोईयों को लंबा-लंबा पतला बेल लीजिए
- इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म करें और इसे तल लें
- इसे हल्का ब्राउन होने तक फ्राई करें
- इस तरह तैयार है टेस्टी और क्रिस्पी फाफड़ा
- इसे आप हरी चटनी के साथ परोस सकते हैं
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story