Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

भारत के बेमिसाल आठ बीच, जहां से दिखते हैं खूबसूरत नजारे

पणजी से 15 किलोमीटर दूर बरदेज तालुका स्थित है अंजुना बीच

भारत के बेमिसाल आठ बीच, जहां से दिखते हैं खूबसूरत नजारे
X
नई दिल्ली. कुदरत की खूबसूरती में भारत का जलवा हमेशा से बरकरार रहा है। यदि आप कहीं विदेशी बीच पर घुमने के बारे में सोच रहे हैं तो एक बार भारत के बीचों के बारे में जरूर सोचें। भारत में लगातार टूरिस्टों को लुभाने के लिए बीच के पास लगातार रिसॉट और होटल भी तैयार हैं। यह भी लोगों के बीच एक आकर्षण का केंद्र बन रहा है। हर बीच की खूबसूरती अलग ढ़ग की है। कहीं शांति है तो कहीं शोर। अलग- अलग मूड के लोग अपने तरीके से बीच चुन सकते हैं और जा सकते हैं। अक्सर छट्टियों में लोग हिल स्टेशन का रूख करते हैं या फिर पानी में अठखेलियां करने के लिए समुद्री तटों की ओर निकल पड़ते हैं।
गोवा में ऐसे कई बीच हैं, जहां आप गर्मी की छुटि्टयों का मजा ले सकते हैं। इनमें से एक है अंजुना बीच। पणजी से 15 किलोमीटर दूर बरदेज तालुका स्थित है अंजुना बीच। गोवा के पश्चिमी किनारे अरब सागर से बना यह बीच 30 किलोमीटर लंबा है। अंजुना गांव पांच वर्ग मील तक फैला यह बीच अरब सागर और पहाड़ों के मध्य है। इसी गांव के कारण यहां स्थित बीच का नाम अंजुना बीच पड़ा। यह बीच अपने भव्य प्राकृतिक दृश्यों के कारण पर्यटकों को सम्मोहित करता है। यहां कुदरत का नजारा देखते बनता है। समुद्र के किनारे झुके हुए खजूर के पेड़ और सफेद चमकीले रेत इस बीच की खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं।
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, किन शहरों में है कुदरत की बेमिसाल खुबसूरती वाले बीच -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story