Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

आज लंच में बनाएं पालक मूली के पराठे, जानें इसे बनाने की रेसिपी

आज हम आपको पालक और मूली के पराठे बनाने की रेसिपी बताएंगे। पालक और मूली में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ऐसे में इससे बने पराठे टेस्टी होने के साथ साथ शरीर के लिए फायदेमंद भी होते हैं।

आज लंच में बनाएं पालक मूली के पराठे, जानें इसे बनाने की रेसिपी
X

आज लंच में बनाएं पालक मूली के पराठे, जानें इसे बनाने की रेसिपी (फाइल फोटो)

आपने केवल मूली के पराठे खाएं होंगे, लेकिन आज हम आपको पालक और मूली के पराठे बनाने की रेसिपी बताएंगे। पालक और मूली में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ऐसे में इससे बने पराठे टेस्टी होने के साथ साथ शरीर के लिए फायदेमंद भी होते हैं। तो आइए जानते हैं पालक मूली पराठे बनाने की रेसिपी।

सामग्री

गेहूं का आटा - 2 कप

पालक (बारीक कटी हुई) - 2 कप

मूली के पत्ते (बारीक कटे हुए) - 1 कप

भुना हुआ जीरा पाउडर - 1 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच

गरम मसाला - 1/4 चम्मच

नमक - स्वादानुसार

तेल - जरूरत के अनुसार

Also Read: मिनटों में ऐसे बनाएं हरी मटर का स्वादिष्ट रायता

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में तेल गरम कर लें फिर इसमें पालक, मूली के पत्ते, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, भुना हुआ जीरा पाउडर और नमक डालकर ढककर 10 मिनट तक पका लें।

- फिर जब सब्जी पानी सोख ले तब गैस बंद कर इसे ठंडा होने के लिए रखें।

- इसके बाद अब एक बर्तन में आटा और नमक डालकर नरम आटा गूंद लें।

- गूंदे हुए आटे की लोइयां तोड़कर पूरी जितना बेल लें।

- फिर इसमें एक चम्मच स्टफिंग रखकर लोई को पैक कर सूखा आटा लगाकर पराठे जितना बेल लें।

- मीडियम आंच पर पराठा तेल लगाकर करारा होने तक सेंकें।

आपके पराठे तैयार हैं।

और पढ़ें
Next Story