Healthy Sandwich: जिम जाने वाले खाएं ये हेल्थी सैंडविच, जानें रेसिपी
Healthy Sandwich: दही और पनीर दोनों ही प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होते हैं। ऐसे में इससे बने सैंडविच आपके लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसी बीच आज हम आपको सैंडविच रेसिपी बताने जा रहे हैं। जो आपके वेट लॉस करने में भी मदद करता है।

Healthy Sandwich: पनीर और दही में काफी पौष्टिक तत्व होते हैं। जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। दही और पनीर दोनों ही प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होते हैं। ऐसे में इससे बने सैंडविच आपके लिए काफी फायदेमंद होते हैं। यह आंतों को स्वस्थ बनाए रखने के साथ वजन कम करने में काफी मदद करता है। इसके साथ ही यह शरीर को सही शेप में भी लाता है।
सैंडविच सामग्री
ब्रेड स्लाइस - 4
पनीर - 200 ग्राम (मैश किया हुआ)
दही - 1 कप (गाढ़ी)
शेज़वान सॉस - 2 टेबलस्पून
सैंडविच विधि
- सबसे पहले एक बाउल में दही और पनीर डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- इसे मलाईदार दिखाई देने तक फेंटे।
- अब इसमें सॉस डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- अब एक- एक कर ब्रेड स्लाइस लें।
- उसके ऊपर तैयार मिश्रण के एक-दो टेबलस्पून डालें और अच्छे से फैलाएं।
- फिर इसके ऊपर एक और स्लाइस रख कर ढक दें।
- अब सैंडविच को तवा या सैंडविच टोस्टर में टोस्ट कर लें।