दूध के साथ इन चीजों को खाना हो सकता है खतरनाक!
खट्टी चीजें खाने के बाद करीब 1 घंटे तक दूध का सेवन न करें

X
haribhoomi.comCreated On: 3 Jan 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. दूध सेहत के लिए फायदेमंद होता है इस बात से तो सभी वाकिफ हैं। जिस तरह से चाय के साथ बिस्किट और मिक्सचर खाना अच्छा लगता है उसी तरह से अधिकांश लोग दूध के साथ भी कई तरह की चीजें खाना पसंद करते हैं। लेकिन शायद आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दूध के साथ इन चीजों को खाने से आपकी सेहत को नुकसान भी हो सकता है। चलिए आपको बताते हैं दूध के साथ किन चीजों को अवॉइड करना चाहिए।
- उड़द की दाल और दूध दोनों को एक साथ नहीं लेना चाहिए। दरअसल, ये दोनों ही पचने में वक्त लगाते हैं। क्या आप जानते हैं इन्हें एक ही वक्त में एक साथ लेने पर गैस की दिक्कत भी हो सकती है।
- अगर आप भी दूध के साथ कोई नमकीन या चिप्स खाते हैं तो आपके लिए ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि नमक की वजह से दूध में मौजूद प्रोटीन का फायदा नहीं मिल पाता है। ऐसा करने से स्किन प्रॉब्लम भी होता है।
- प्याज खाने के पहले और बाद में दूध पीने से बचें। आपको हैरानी होगी कि ऐसा करने से दाद, खाज, खुजली, एग्जिमा जैसी स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
- अगर आप मसालेदार कुछ चीजें खा रहे हैं तो इसके बाद दूध से बनी चीजों को खाने से बचें। इस कॉम्बिनेशन से पेट दर्द, एसिडिटी, गैस और उल्टी हो सकती है।
-दरअसल, मछली की तासीर गर्म और दूध की तासीर ठंडी होती है। इन्हे साथ लेने पर गैस, एलर्जी की समस्या हो सकती है।
- ध्यान रखें दूध और दही से बनी चीजों को एक साथ न लें। ऐसा करने पर एसिडिटी, गैस, उल्टी और अपच की समस्या हो सकती है।
- खट्टी चीजें खाने के बाद करीब 1 घंटे तक दूध न लें। इन्हे भी साथ में खआने से एसिडिटी, गैस की समस्या हो सकती है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story