अपनी शादी के आउटफिट को लेकर है परेशान तो देखें इन टॉप एक्ट्रेसेस के वेडिंग स्टाइल, जानें लहंगा या साड़ी में क्या है बेस्ट
लंहगा और साड़ी दोनो ही शादी के लिए काफी अच्छे ऑप्शन हैं। भारतीय शादियों में ज्यादातर दुल्हनें लहंगा पहनना पसंद करती हैं। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने यह ट्रेंड काफी बदल दिया है। अनुष्का शर्मा और दीपिका पादूकोण नें अपनी शादी पर लहंगे की जगह साड़ी में नजर आईं। जिसके बाद से उनके स्टाइल को काफी कॉपी किया जाने लगा है।

अक्सर लड़कियां अपनी शादी के आउटफिट को लेकर काफी परेशान रहती हैं। वहीं लंहगा और साड़ी दोनो ही शादी के लिए काफी अच्छे ऑप्शन हैं। भारतीय शादियों में ज्यादातर दुल्हनें लहंगा पहनना पसंद करती हैं। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने यह ट्रेंड काफी बदल दिया है। अनुष्का शर्मा और दीपिका पादूकोण नें अपनी शादी पर लहंगे की जगह साड़ी में नजर आईं। जिसके बाद से उनके स्टाइल को काफी कॉपी किया जाने लगा है। आज इसी बीच हम आपको कुछ एक्ट्रेसेस की वेडिंग स्टाइल की झलक दिखाने जा रहे हैं। जिससे आप अपनी शादी के लिए भी टिप्स ले सकती हैं।
अनुष्का शर्मा ने अपने रिसेप्शन में सब्यसाची द्वारा डिजाइन की हुई रेड एंड गोल्डन कशीदाकारी साड़ी पहनी थी। जिसे उन्होंने हेवी चोकर के साथ स्टाइल किया था।
दीपिका अपने बेंगलुरु और फर्स्ट मुंबई रिसेप्शन में साड़ी में नजर आई थीं। दोनों ही लुक में दीपिका गजब की खूबसूरत लग रही थीं।
प्रियंका ने अपनी शादी से लेकर रिसेप्शन में एक से बढ़कर एक खूबसूरत लहंगे पहने थे। वहीं उनके मुंबई रिसेप्शन वाले लहंगे ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी।
Also Read: एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने बताई होंठ और गाल गुलाबी करने की गजब की ट्रिक
नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता की गिनती बॉलीवुड की खूबसूरत फैशननिस्टा में होती है। वे अपनी शादी में लहंगे में दिखाई दी थीं। वहीं उन्होंने रिसेप्शन में मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी।