इन बीमारियों के लिए रामबाण का काम करेगा नारियल, जानें इसके फायदे
गर्मी में सभी को नारियल खाना चाहिए। सूखे नारियल को आम बोलचाल की भाषा में गरी भी कहते हैं। गरी या नारियल खाने के बहुत सारे फायदे होते हैं। नारियल खाने से पेट की गर्मी की समस्या से राहत मिलती है और पाचन-क्रिया ठीक रहती है। इसके अलावा भी सेहत के लिहाज से गरी खाने के बहुत फायदे होते हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 8 May 2018 8:00 AM GMT
गर्मी में सभी को नारियल खाना चाहिए। सूखे नारियल को आम बोलचाल की भाषा में गरी भी कहते हैं। गरी या नारियल खाने के बहुत सारे फायदे होते हैं। नारियल खाने से पेट की गर्मी की समस्या से राहत मिलती है और पाचन-क्रिया ठीक रहती है। इसके अलावा भी सेहत के लिहाज से गरी खाने के बहुत फायदे होते हैं।
गरी का इस्तेमाल कुछ पकवानों में भी किया जाता है। इसके अलावा गरी में डायटरी फाइबर, कॉपर, मैग्नीशियम और सेलेनियम के गुण पाए जाते हैं और यही कारण है कि यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।
यह भी पढ़ें: तूफान से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके, नहीं होगी कोई दिक्कत और सुरक्षित रहेंगे आप
सूखा नारियल या गरी खाने के फायदे
- सूखे नारियल में डायटरी फाइबर होता है, जिससे दिल संबंधी बीमारी नहीं होती है।
- गरी खाने से शरीर में फाइबर की मात्रा पूरी होती है।
- सूखा नारियल खाने से दिमाग तेज होता है।
- गरी खाने से अल्जाइमर जैसी घातक बीमारी होने के चांसेस भी कम हो जाते हैं।
- नियमित रूप में गरी का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
- इसके अलावा व्यक्ति बार-बार बीमार नहीं पड़ता है।
- अगर किसी पुरुष को इनफर्टिलिटी की समस्या है तो उसके लिए गरी फायदेमंद साबित हो सकती है।
- अक्सर महिलाओं में खून की कमी के कारण एनीमिया की शिकायत हो जाती है।
- सूखा नारियल खाने से शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है।
- नारियल खाने से गठिया के दर्द से राहत मिलता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story