Christmas Cookies: बच्चों के लिए क्रिसमस पर बनाएं टेस्टी कुकीज़, देखते ही खिल उठेंगे चेहरे

क्रिसमस पर बच्चों के लिए कुकीज बनाने का तरीका।
Christmas Cookies: क्रिसमस बच्चों के लिए सबसे खास त्योहारों में से एक होता है। सांता क्लॉज, गिफ्ट्स, ट्री और ढेर सारी मिठाइयां सब कुछ बच्चों के चेहरे पर अलग ही खुशी ले आता है। ऐसे में अगर घर पर बनी टेस्टी कुकीज़ मिल जाएं, तो त्योहार की खुशियां दोगुनी हो जाती हैं।
बाजार की कुकीज़ भले ही स्वादिष्ट हों, लेकिन घर पर बनी कुकीज़ में सेहत और प्यार दोनों शामिल होते हैं। खास बात यह है कि बच्चों के लिए क्रिसमस पर कुकीज़ बनाना ज्यादा मुश्किल भी नहीं है। आइए जानते हैं आसान तरीके से बनने वाली टेस्टी कुकीज़ की रेसिपी।
क्रिसमस कुकीज बनाने के लिए सामग्री
- मैदा - 1-1/2 कप
- पिसी चीनी - 1/2 कप
- मक्खन - 1/2 कप (नरम)
- दूध - 2-3 टेबलस्पून
- वनीला एसेंस - 1 छोटा चम्मच
- बेकिंग पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
- चोको चिप्स/टूटी फ्रूटी - 1/4 कप
- एक चुटकी नमक
क्रिसमस कुकीज बनाने का तरीका
क्रिसमस कुकीज बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। इसके लिए एक बाउल में मक्खन और पिसी चीनी डालकर अच्छे से फेंट लें, जब तक मिश्रण क्रीमी न हो जाए। अब इसमें वनीला एसेंस मिलाएं।
मैदा, बेकिंग पाउडर और नमक को छलनी से छानकर मक्खन-चीनी के मिश्रण में डालें। हल्के हाथ से मिक्स करें। जरूरत पड़े तो थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर नरम डो तैयार करें।
अब तैयार डो में चोको चिप्स या टूटी फ्रूटी डालें और हल्का सा मिक्स करें, ताकि कुकीज़ में बराबर फैल जाएं। डो से छोटे-छोटे बॉल बनाएं और हथेली से हल्का दबाकर कुकी शेप दें। चाहें तो बच्चों के लिए स्टार या ट्री शेप भी बना सकते हैं।
ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर 10 मिनट प्रीहीट करें। बेकिंग ट्रे पर बटर पेपर लगाकर कुकीज़ रखें और 12-15 मिनट तक बेक करें। कुकीज़ को बाहर निकालकर ठंडा होने दें। ठंडी होने पर ये कुरकुरी हो जाती हैं। बच्चों को दूध के साथ सर्व करें।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)
