Fitness Tips: रात में खाने के बाद 10 मिनट वॉक आपको देगी कई फायदे, वजन घटने के साथ मन को मिलेगी शांति

Walking at Night
X
रात को खाना खाने के बाद टहलने के फायदे
Fitness Tips: लोग हेल्थ को लेकर जागरूक तो हुए हैं, लेकिन समय की कमी के चलते अक्सर एक्सरसाइज या लंबी वॉक नहीं कर पाते। ऐसे में सिर्फ 10 मिनट की रात की वॉक आपकी सेहत के लिए कमाल कर सकती है।

Fitness Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग हेल्थ को लेकर जागरूक तो हुए हैं, लेकिन समय की कमी के चलते अक्सर एक्सरसाइज या लंबी वॉक नहीं कर पाते। ऐसे में सिर्फ 10 मिनट की रात की वॉक आपकी सेहत के लिए कमाल कर सकती है। यानी रात का खाना खाने के बाद की गई 10 मिनट का टहलना शरीर और मन, दोनों के लिए वरदान है।

वजन घटाने में मददगार

रात का खाना खाने के बाद सीधे सोने चले जाना मोटापे की सबसे बड़ी वजहों में से एक है। जब हम खाते हैं और तुरंत लेट जाते हैं, तो शरीर उस खाने को एनर्जी में बदलने के जगह फैट के रूप में स्टोर करने लगता है। लेकिन अगर आप खाने के बाद हल्की-फुल्की वॉक कर लें, तो पाचन क्रिया बेहतर होती है और कैलोरीज़ बर्न होती हैं। धीरे-धीरे ये आदत वजन घटाने में मदद करती है और पेट की चर्बी कम करने में भी असरदार होती है।

पाचन क्रिया सुधारती है

खाना खाने के बाद अक्सर पेट भारी महसूस होता है या गैस, एसिडिटी जैसी दिक्कतें हो जाती हैं। ऐसे में अगर आप 10 मिनट टहल लें, तो पेट में खाना जल्दी और सही तरीके से पचता है। रिसर्च भी बताते हैं कि, खाने के बाद की वॉक पाचन तंत्र को एक्टिव बनाती है और पेट से जुड़ी दिक्कतों को दूर रखती है।

इसे भी पढ़े: Fitness Tips: गर्मियों में ऑरेंज जूस पीने का सही समय क्या है? शरीर को मिलेंगे 3 बड़े फायदे

नींद अच्छी आती है, मन को शांति मिलती है

दिनभर की भागदौड़ और टेंशन के बाद रात की 10 मिनट की वॉक आपके मन को शांत करने का काम करती है। जब आप टहलते हैं, तो शरीर में एक हार्मोन रिलीज़ होता है, जिसे 'फिल गुड' कहा जाता है। जिससे मूड अच्छा होता है और नींद बेहतर होती है। इसके अलावा, ये दिनभर के स्ट्रेस को कम करने का आसान तरीका भी है।

शुगर लेवल कंट्रोल होता है

डायबिटीज़ के मरीजों के लिए खाने के बाद की वॉक बेहद फायदेमंद मानी जाती है। ये शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती है और इंसुलिन के स्तर को संतुलित रखती है। अगर आप नियमित रूप से यह आदत डाल लें, तो लंबे समय में शुगर से जुड़ी परेशानियों को काफी हद तक रोका जा सकता है।

रात के खाने के बाद की गई 10 मिनट की वॉक छोटे कदमों में बड़ा बदलाव लाने का तरीका है। इससे न सिर्फ वजन घटता है, बल्कि पाचन सुधरता है, नींद बेहतर होती है और मन को शांति मिलती है। तो आज ही से इस छोटे से रूटीन को अपनाएं और अपने शरीर और दिमाग को स्वस्थ रखें। हालांकि अगर आपको स्वास्थ्य संबंधी किसी तरह की समस्या है तो डॉक्टर की सलाह के बिना अपना रूटीन बदलने की कोशिश न करें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story