Logo
Curry Plant Care: करी पत्ते का पौधा बहुत से लोग घर में लगाना पसंद करते हैं। अगर इसे हरा-भरा रखना है तो खाद के साथ कुछ चीजों का प्रयोग करें।

Curry Plant Care: करी पत्ता हर भारतीय रसोई की जरूरत है, लेकिन अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि पौधा लगाने के कुछ ही समय बाद उसकी पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं या पूरा पौधा सूख जाता है। सही धूप, पानी और पोषण न मिलने की वजह से यह समस्या आम हो गई है।

अगर आपका करी पत्ते का पौधा भी बार-बार खराब हो रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं। कुछ आसान घरेलू चीजें और सही देखभाल अपनाकर आप इसे सालों तक हरा-भरा रख सकते हैं। आइए जानते हैं वे जरूरी चीजें, जो पौधे में डालने से उसकी ग्रोथ शानदार हो जाती है।

करी पत्ते को हरा-भरा रखेंगी ये चीजें

गोबर की खाद या वर्मी कंपोस्ट: करी पत्ते के पौधे को पोषक तत्वों से भरपूर मिट्टी चाहिए। महीने में एक बार गोबर की सड़ी खाद या वर्मी कंपोस्ट डालने से मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है। इससे जड़ें मजबूत होती हैं और नई पत्तियां तेजी से निकलती हैं।

छाछ या छाछ का पानी: छाछ में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया मिट्टी के लिए फायदेमंद होते हैं। 10 दिन में एक बार पानी में थोड़ा सा छाछ मिलाकर पौधे की जड़ों में डालें। इससे फंगल इंफेक्शन से बचाव होता है और पौधा सूखने से बचता है।

नीम खली या नीम का पानी: अगर पौधे में कीड़े लग रहे हैं या पत्तियां काली पड़ रही हैं, तो नीम खली बहुत असरदार है। इसे मिट्टी में मिलाएं या नीम के पत्तों को पानी में उबालकर ठंडा करके पौधे में डालें। यह नेचुरल पेस्ट कंट्रोलर की तरह काम करता है।

अंडे के छिलके का पाउडर: अंडे के छिलकों में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। इन्हें सुखाकर पीस लें और महीने में एक बार मिट्टी में मिलाएं। इससे पौधे की जड़ें मजबूत होती हैं और पत्तियों का रंग गहरा हरा बना रहता है।

सही धूप और पानी का संतुलन: करी पत्ते का पौधा तेज धूप पसंद करता है, लेकिन ज्यादा पानी इसे नुकसान पहुंचा सकता है। रोज पानी देने की बजाय तब दें जब मिट्टी ऊपर से सूखी लगे। साथ ही, पौधे को रोज कम से कम 5-6 घंटे की धूप जरूर दें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

5379487