इन बीमारियों के लिए रामबाण का काम करेगा कपूर, ऐसे करें इस्तेमाल
कपूर के फायदे: कपूर का ज्यादातर इस्तेमाल पूजा-पाठ की सामग्री के रूप में किया जाता है। लेकिन कपूर के कई औषधीय गुण भी होते हैं। इसके इस्तेमाल से कई बीमारियां दूर हो जाती हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 26 Dec 2017 7:54 AM GMT
कपूर के फायदे अनेक होते हैं लेकिन ज्यादातर लोग कपूर का इस्तेमाल पूजा-पाठ की सामग्री के रूप में करते हैं। लेकिन कपूर के कई औषधीय गुण भी होते हैं। इसके इस्तेमाल से कई बीमारियां दूर हो जाती हैं।
ज्यादातर लोगों को कपूर के औषधीय गुणों के बारे में जानकारी नहीं है। लेकिन रोज की छोटी-मोटी बीमारियों से लड़ने के लिए कपूर काफी कारगर साबित होता है। कपूर के फायदे कई हैं, जानिए...
कपूर के फायदे
- शरीर पर खुजली होने पर कपूर को नारियल के तेल में मिक्स करके लगाने पर आराम मिलता है।
- कपूर ऑयली स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कपूर और ग्लिसरीन को मिलाकर लगाने पर कील मुंहासे ठीक होते हैं और चेहरा चमकदार बनता है
- जलने या कटने पर नारियल के तेल में कपूर डालकर लगाने पर आराम मिलता है। इससे जलन कम होती है
कपूर के फायदे सर्दी जुकाम में भी
- नारियल तेल में कपूर डालकर बालों में लगाने से बालों का झड़ना कम हो जाता है
- जोड़ों के दर्द के लिए भी कपूर फायदेमंद है। कपूर तेल लगाने से आराम मिलता है
- कपूर लोगों सर्दी जुकाम में भी फायदेमंद होता है। इसकी महक जकड़न को कम करता है और आराम पहुंचाता है
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story