Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

रेसिपी: स्नैक्स के लिए ऐसे बनाएं ब्रेड रोल

स्नैक्स टाइम के लिए आप घर में मिनटों में आलू ब्रेड रोल बना सकते हैं।

रेसिपी: स्नैक्स के लिए ऐसे बनाएं ब्रेड रोल
X

शाम को चाय के साथ अगर एक ही तरह का स्नैक्स खाते-खाते बोर हो गए हैं तो इस बार कुछ नया ट्राई करिए। स्नैक्स टाइम के लिए आप घर में मिनटों में आलू ब्रेड रोल बना सकती हैं।

शाम की चाय के साथ क्रिस्पी और क्रंची ब्रेड रोल सबको सबको बेहद पसंद आएंगे। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। सिर्फ इन आसान तरीकों से आप झटपट ब्रेड रोल बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अचारी पनीर रेसिपी, बिना तड़के के ऐसे बनाएं

यह भी पढ़ें: रेसिपी: नाश्ते के लिए मिनटों में ऐसे बनाएं स्प्रिंग डोसा

ऐेसे बनाएं

  • पैन में थोड़ा तेल गर्म करके जीरा का तड़का लगाएं और प्याज भून लें।
  • इसके बाद इसमें मटर डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • फिर इसमें लाल मिर्च और नमक डालें।
  • अब आलू को मैश करके धनिया डालें और अच्छे से मिलाएं।
  • इसके बाद ब्रेड स्लाइस को पानी में भिगोएं और दबाकर एक्सट्रा पानी निकाल दें।
  • इसके बाद बीच में आलू रखकर चारों तरफ ब्रेड स्लाइस से कवर कर दें।
  • ऐसे ही बनाने के बाद कढ़ाई में तेल गर्म करके सुनहरा होने तक छान लें।
  • अब गर्म चटनी या सॉस के साथ गर्मा गरम परोसें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story