सिंघाड़ा खाने से ये 7 बीमारियां हो जाएंगी दूर
सिंघाड़ा खाने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 4 Nov 2017 1:40 PM GMT
मौसमी फल कोई भी हो शरीर को फायदा ही पहुंचाता है। ठंड के मौसम में सिंघाड़ा काफी मात्रा में मिलता है। इसे खाने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं।
सिंघाड़े में सभी जरूरी पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फॉस्फोरस, आयरन, खनिज तत्व, विटामिन, मैग्नीज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस मौसम में सिंघाड़ा खाने से कई बीमारियां दूर रहती हैं।
इन रोगों के लिए फायदा करता है सिंघाड़ा
- बवासीर की समस्या से निपटने के लिए सिंघाड़ा फायदेमंद रहता है। अगर सिंघाड़े का सीजन नहीं है तो इसके आटे की रोटियां भी काफी फायदा करेंगी
- नकसीर फूटने या नाक से खून बहने की स्थिति के लिए सिंघाड़ा बहुत फायदा करता है। रोज खाने से यह समस्या दूर हो जाती है
- अगर शरीर में कहीं भी सूजन है तो इसे पीसकर कर पेस्ट बना लें और सूजन वाली जगह पर लगाने से सूजन कम हो जाती है
- अगर शरीर के किसी भाग में ज्यादा खुजली हो रही है तो इसके आटे में नींबू का रस मिलाकर लगाएं, खुजली बंद हो जाएग
यह भी पढ़ें: 'खिचड़ी' खाने से होते हैं ये कमाल के फायदे
- गर्भवस्था के दौरान महिला का सिंघाड़ा खाना मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा सिंघाड़ा खाने से गर्भपात का खतरा भी कम रहता है
- सिंघाड़ा खाने से पेट संबंधी कोई रोग नहीं होता है। इससे हाजमा भी सही रहता है
- अस्थमा के रोगों के लिए भी सिंघाड़ा फायदेमंद होता है। एक चम्मच सिंघाड़े के आटे को पानी में मिलाकर खाने से अस्थमा में आराम मिलता है। साथ ही सांस लेने की समस्या दूर हो जाती है
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story