किशमिश के पानी में छुपे हैं चमत्कारी लाभ
शरीर के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना जरूरी होता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 8 Sep 2017 8:18 AM GMT
शरीर के लिए ताजे फलों का जूस और ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना जरूरी होता है।
बादाम, काजू के अलावा किशमिश के पानी में चमत्कारी लाभ छुपे होते हैं।
किशमिश का पानी शरीर की आधी बीमारियां खत्म कर देता है।
इसे रातभर पानी में भिगोकर रखने के बाद सुबह पीने से कई लाभ होते हैं, जानिए...
इसे भी पढ़ें- हेल्दी रहना है तो युवा इस डाइट चार्ट को करें फॉलो
1. एसिडिटी
- किशमिश के पानी का रोज सेवन करने से कब्ज, एसिडिटी और थकान से छुटकारा मिलता है।
2. कोलेस्ट्रॉल
- किशमिश का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल नॉर्मल रहता है।
- यह आपके शरीर में ट्राईग्लिसेराइड्स के स्तर को कम करने में मददगार है।
3. एंटीऑक्सीडेंट
- किशमिश में फ्लेवेनॉइड्स एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
- जो त्वचा पर होने वाली झुर्रियों को तेजी से कम करने में मददगार होती है।
4. कब्ज
- कब्ज या पाचन संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए किशमिश का पानी बेहद लाभदायक है।
- और इसे पीने से पाचन तंत्र भी ठीक रहता है।
इसे भी पढ़ें- कम सोना है बहुत खतरनाक, होता है भयानक बीमारी
5. लीवर
- किशमिश का पानी पीने से लीवर मजबूत रहता है।
- यह मेटाबॉलिज्म के स्तर को नियंत्रित करने में भी लाभदायक होता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story