Vedika Pinto: 'निशानची’ में रिंकू बनकर छा गईं, हर तरफ हो रही चर्चा– जानें कौन हैं ये एक्ट्रेस

कौन हैं ‘निशानची’ में रंगीली रिंकू बनकर दर्शकों का दिल जीतने वाली वेदिका पिंटो?
Vedika Pinto: अनुराग कश्यप की फिल्म ‘निशानची’ सिनेमाघरों में रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गई है। इस फिल्म में ऐश्वर्य ठाकरे के साथ नजर आईं एक्ट्रेस वेदिका पिंटो ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म में उन्होंने रिंकू का किरदार निभाया है, जो एक डांसर है। रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर वेदिका के डांस और एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है।
कौन हैं वेदिका पिंटो?
मुंबई के एक ईसाई परिवार में जन्मीं वेदिका पिंटो बचपन से ही डांस और एक्टिंग में रुचि रखती थीं। उनके पिता जॉनी पिंटो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहे हैं, जबकि उनकी मां एक बैंकिंग प्रोफेशनल हैं। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डांस प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। वेदिका ने 'यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन' से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है।
म्यूजिक वीडियोज़ से मिली पहचान
वेदिका को पहली बार पहचान 2019 में आए ऋत्विज के मशहूर म्यूजिक वीडियो ‘लिग्गी’ से मिली। इस गाने ने उन्हें सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर बना दिया। इसके बाद वह अरमान मलिक के गाने ‘बस तुझसे प्यार हो’ में भी दिखाई दीं।
फिल्मों का सफर
लंबे संघर्ष के बाद वेदिका को 2022 में नीरज पांडे की फिल्म ‘ऑपरेशन रोमियो’ में मौका मिला। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, लेकिन वेदिका के काम को नोटिस किया गया। इसके बाद उन्होंने आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर स्टारर ‘गुमराह’ में भी अभिनय किया। अब अनुराग कश्यप की ‘निशानची’ उनकी तीसरी फिल्म है, जिसमें वे ‘रंगीली रिंकू’ के किरदार में दिखाई दी हैं।
सोशल मीडिया पर हैं लोकप्रिय
वेदिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 2.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, और वो अक्सर अपनी डांस और स्टाइलिश तस्वीरें शेयर करती हैं।
करियर के लिए मील का पत्थर?
फिल्म ‘निशानची’ में ऐश्वर्य ठाकरे जहां डबल रोल निभा रहे हैं, वहीं वेदिका का किरदार भी कहानी में अहम मोड़ लाता है। अनुराग कश्यप ने भी हाल ही में उनके अभिनय की सराहना की थी। अब देखना यह है कि क्या यह फिल्म वेदिका पिंटो के करियर में मील का पत्थर साबित होती है या नहीं।
– काजल सोम
