Logo
Noida Authority: नोएडा प्राधिकरण के तरफ से निर्देश दिया गया है कि सेक्टर 150 में खाली पड़ी जमीन का सर्वे कराया जाएगा। बताया जा रहा कि विस्तृत सर्वे रिपोर्ट आने के बाद इस जमीन को नए सिरे से आवंटित किया जाएगा।

Noida Authority: नोएडा प्राधिकरण की तरफ से सेक्टर-150 को लेकर एक अहम फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-150 में खाली पड़ी जमीन का विस्तृत सर्वे कराएगा। इसके तहत सेक्टर में खाली पड़ी जमीन, बिल्डरों को दी गई जमीन, किसानों के कब्जे वाली और खाली पड़े प्लाट का पूरा रिकॉर्ड तैयार कराया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिटी परियोजना से जुड़े इस इलाके में कई जमीन किसानों के कब्जे में हैं। इस वजह से विकास कार्यों में बाधा आ रही है। बताया जा रहा है कि नोएडा प्राधिकरण की सीईओ के निर्देशानुसार पहले इस जमीन का विस्तृत सर्वे होगा और उसके बाद ही नए सिरे से जमीनों का आवंटन किया जाएगा। इसके अलावा अप्रैल में होने वाली बोर्ड बैठक में एक संशोधित मास्टर प्लान पर काम होगा।

किन जमीनों का होगा सर्वे

अधिकारियों के मुताबिक, नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पास स्थित नोएडा सेक्टर-150 की खाली पड़ी जमीनों पर सर्वे कराया जाएगा। इस सर्वे में खाली पड़ी जमीनों के अलावा बिल्डरों और अन्य लोगों के आवंटित की गई जमीनों के साथ-साथ किसानों के कब्जे वाले जमीन का भी रिकॉर्ड तैयार कराया जाएगा। इसके बाद जब खाली पड़ी जमीनों की विस्तृत रिपोर्ट आ जाएगी तब प्राधिकरण नए सिरे से इसका आवंटन करेगा।

अटकी हुई हैं परियोजनाएं

सेक्टर 150 में खाली पड़ी जमीन के सर्वे के निर्देश नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने दिए हैं। इस सेक्टर में स्पोर्ट्स सिटी परियोजना के अंतर्गत बिल्डरों को जमीन आवंटित की गई है। इसके अलावा इसके आसपास की काफी जमीन को प्राधिकरण नहीं ले पाया है। वह जमीन किसानों की हैं। इसके चलते कुछ परियोजनाओं का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। वहीं ऐसा भी बताया जा रहा है कि अब स्पोर्ट परियोजना सीबीआई और ईडी की जांच के घेरे में है।

7