Talwiinder-Disha: दिशा पाटनी के प्यार में पड़े सिंगर तलविंदर! अफेयर की रूमर्स पर दिया बड़ा बयान

सिंगर तलविंदर ने एक्ट्रेस दिशा पाटनी संग डेटिंग की अफवाहों पर रिएक्ट किया।
X

सिंगर तलविंदर ने एक्ट्रेस दिशा पाटनी संग डेटिंग की अफवाहों पर रिएक्ट किया। (Photo-Instagram)

इस वक्त सिंगर तलविंदर अभिनेत्री दिशा पटानी के साथ डेटिंग की अफवाहों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में तलविंदर ने एक ऐसा बयान दिया जिससे दिशा के साथ उनकी डेटिंग की अफवाहों को और हवा मिल रही है।

Talwiinder-Disha Patani: इस वक्त सिंगर तलविंदर अपनी पहचान छिपाने के अलावा एक और चीज के लिए सुर्खियों में छाए हुए हैं। वजह है एक्ट्रेस दिशा पाटनी संग उनकी डेटिंग की खबरें। हाल ही में तलविंद को दिशा पाटनी संग रोमांटिकली स्पॉट किया जा चुका है, जिससे दोनों के रिश्ते को लेकर कई अटकलें तेज हो गईं। अब खुद सिंगर ने इन अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए अपने निजी जीवन और रिश्तों को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

अफेयर की अफवाहों पर बोले तलविंदर

दिशा पटानी और तलविंदर को लेकर कयास तब तेज़ हुए जब दोनों को इस साल जनवरी में नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी में साथ देखा गया। इसके बाद मुंबई में हुए लोलापालूजा म्यूज़िक फेस्टिवल में दोनों को हाथों में हाथ डाले घूमते हुए स्पॉट किया गया। इन वीडियोज़ के सामने आते ही सोशल मीडिया पर डेटिंग की चर्चाएं शुरू हो गईं।

अब द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए इंटरव्यू में तलविंदर ने कहा- "शादी (नुपुर-स्टेबिन की) से ठीक पहले ही हमारी जान-पहचान बढ़ी थी, और इस तरह की अटेंशन ने हमें चौंका दिया। हम दबाव या अफवाहों के आगे झुकना नहीं चाहते। हम अभी भी खुद को खोज रहे हैं, खुद को समझने की कोशिश कर रहे हैं। मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा क्योंकि अगर वे अफवाहें फैलाने की कोशिश करेंगे, तो मैं उन्हें अफवाहें ही रहने देना चाहूंगा।

'मैं प्यार में हूं...'

जब तलविंदर से प्यार और रिश्तों को लेकर उनका नजरिया पूछा गया, तो सिंगर ने दिलचस्प जवाब दिया। उन्होंने कहा, “मैं हर दिन प्यार में पड़ता हूं, और इस वक्त भी मैं प्यार में पड़ रहा हूं।” इस बयान के बाद से फैंस के बीच चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

टाइगर श्रॉफ संग जुड़ चुका दिशा का नाम

गौरतलब है कि दिशा पटानी पहले अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ रिश्ते में थीं। दोनों के शादी करने की भी अटकलें थीं, लेकिन साल 2022 में उनके अलग होने की खबरें सामने आईं। ब्रेकअप के बाद भी दिशा और टाइगर के रिश्ते अच्छे रहे और दिशा आज भी टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story