Perfect song out: गुरु रंधावा के गाने में दिखा वरुण-जान्हवी का स्वैग, 'सनी संसकारी...' का नया गाना रिलीज

Perfect Song Guru Randhawa Varun Dhawan, Janhvi Kapoor
X

Perfect Song Out

फिल्म 'सनी संसकारी की तुलसी कुमारी' का नया गाना 'परफेक्ट' रिलीज़ हो गया है। वरुण धवन और जान्हवी कपूर इस गाने में जमकर स्ट्रीट-स्टाइल डांस करते नजर आ रहे हैं।

Perfect Song Out: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘सनी संसकारी की तुलसी कुमारी’ का नया गाना ‘परफेक्ट’ रिलीज हो गया है। गाने में गुरु रंधावा ने आवाज दी है जिनके साथ जान्हवी और वरुण ने ताल से ताल मिलाई है। गाना आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है।

वरुण-जान्हवी का स्वैग

‘परफेक्ट’ गाने में जान्हवी कपूर और वरुण धवन स्ट्रीट-स्टाइल डांस से फास्ट बीट पर थिरकते नजर आ रहे हैं। लॉकिंग, पॉपिंग और कूल एटीट्यूड अंदाज में उनका ये गाना बेहतरीन लगता है। वीडियो में क्रिएटिव विजुअल्स भी देखने को मिलते हैं जैसे जान्हवी ज्वेलरी चबाते हुए नजर आना और नोटों को आयरन करना।

गाने की एनर्जी, बीट्स और विजुअल्स इसे एक परफेक्ट पार्टी ट्रैक बनाते हैं। गुरु रंधावा का सिग्नेचर म्यूजिक स्टाइल इस गाने को और खास बनाता है।

धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म का यह तीसरा गाना है। इससे पहले फिल्म के दो गाने- 'बिजुरिया' और 'पनवाड़ी' पहले ही फैंस के बीच छा चुके हैं। ये गाना भी फैंस के बीच छा गया है। सोशल मीडिया पर इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

फिल्म की कहानी

शशांक खेतान ने इस फिल्म का निर्देशन किया है जो पहले बद्रीनाथ की दुल्हनियां बना चुके हैं। ‘सनी संसकारी की तुलसी कुमारी’ में वरुण और जान्हवी के अलावा सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ, मनीष पॉल भी अहम किरदारों में हैं।

फिल्म का ट्रेलर इसकी कहानी की झलक दिखा चुका है। ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म दो दिल टूटे प्रेमियों की है जिनके एक्स अब एक-दूसरे से शादी कर रहे हैं। अब ये दोनों मिलकर जलन फैलाने का प्लान बनाते हैं, लेकिन नतीजा होता है हंसी, हंगामा और दिल का झोलझाल।

कब रिलीज़ होगी फिल्म?

‘सनी संसकारी की तुलसी कुमारी’ 2 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस की ‘दुल्हनिया’ फ्रेंचाइज़ी का अगली फिल्म मानी जा रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story