Sangeeta Bijlani: सलमान खान की Ex गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी का अर्जुन बिजलानी से क्या है रिश्ता? जानिए सच्चाई

Salman Khan Ex-Girlfriend Sangeeta Bijlani relation with Arjun Bijlani
X

संगीता बिजलानी ने 9 जुलाई को अपना 65वां जन्मदिन मनाया।

सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में टीवी स्टार अर्जुन बिजलानी भी मौजूद थे। संगीता और अर्जुन के बीच क्या कोई रिश्ता है? यहां जानिए सच्चाई...

Sangeeta Bijlani: हाल ही में अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने अपना 65वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। उनकी बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी शामिल हुए। लेकिन इस पार्टी में सबसे ज्यादा जिसने ध्यान खींचा वह हैं टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी। अर्जुन ने सोशल मीडिया पर पार्टी की कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वे अपनी पत्नी नेहा के साथ संगीता और सलमान के साथ पोज दे रहे हैं।

इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गईं कि क्या अर्जुन बिजलानी और संगीता बिजलानी आपस में रिश्तेदार हैं? आखिर दोनों के सरनेम तो एक जैसे हैं! लेकिन इनके बीच क्या रिश्ता है? आइए जानते हैं...

ये भी पढ़ें- EX गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सलमान खान, दिखा गंभीर लुक; देखें तस्वीरें

अर्जुन और संगीता बिजलानी का किया है रिश्ता?

आपको बता दें, अर्जुन बिजलानी और संगीता बिजलानी का आपस में कोई पारिवारिक रिश्ता नहीं है। दोनों अलग-अलग परिवारों से हैं और सिर्फ इंडस्ट्री में साथी होने के नाते एक-दूसरे को जानते हैं। संगीता एक पूर्व मिस इंडिया और फिल्म अभिनेत्री रह चुकी हैं, जबकि अर्जुन छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता हैं जिन्होंने 'नागिन', 'मिले जब हम तुम', 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' जैसे शोज में काम किया है।

अर्जुन और संगीता का सरनेम एक जैसा है लेकिन उनका आपस में कोई रिश्ता नहीं है। अर्जुन ने संगीता की बर्थडे पार्टी में महज एक दोस्त और इंडस्ट्री के सहयोगी के तौर पर शिरकत की थी।

सलमान खान और संगीता बिजलानी का अफेयर
संगीता और सलमान खान का रिश्ता 1980 के दशक के आखिर और 1990 के शुरुआती वर्षों में काफी चर्चा में रहा था। दोनों ने लगभग 1986 में डेटिंग शुरू की थी और बात शादी तक पहुच गई थी। दोनों की शादी की तारीख 27 मई 1994 तय हो चुकी थी और खबरों के मुताबिक, शादी के कार्ड भी छप चुके थे।

लेकिन शादी से कुछ हफ्ते पहले संगीता को सलमान और एक्ट्रेस सोम्या अली के रिश्ते के बारे में पता चला, जिससे उन्होंने शादी तोड़ने का फैसला किया।

बाद में, संगीता ने 1996 में भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अज़हरुद्दीन से शादी की, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चला और दोनों ने 2019 में तलाक ले लिया। हालांकि वक्त के साथ सब कुछ बदल गया, लेकिन सलमान और संगीता आज भी एक मजबूत और दोस्ताना रिश्ता साझा करते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story