WATCH: ₹4.57 करोड़ की लग्जरी कार के मालिक बने रोहित शेट्टी, मुंबई की सड़कों पर दौड़ाई नई SUV; देखें वीडियो

₹4.57 करोड़ की लग्जरी कार के मालिक बने रोहित शेट्टी, मुंबई की सड़कों पर दोड़ाई नई SUV, देखें वीडियो
X

रोहित शेट्टी हाल ही में मुंबई में अपनी नई कार चलाते नजर आए।

बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपनी बेहतरीन कार कलेक्शन के लिए फेमस हैं। अब उन्होंने अपनी लग्ज़री कारों में एक और नई कार जोड़ ली है। हाल ही में उन्होंने ₹4.57 करोड़ की बेहतरीन कार खरीदी जिसका मुंबई की सड़कों पर इसका लुत्फ उठाते हुए नजर आए।

Rohit Shetty car collection: बॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपनी एक्शन ओरिएंटेड फिल्मों के लिए अक्सर जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों में कार और गाड़ियों का जिक्र न हो, ऐसा तो नहीं सकता है। रोहित शेट्टी खुद लग्जरी कारों के शौकीन हैं। अब उन्होंने एक नई शानदार कार अपने कलेक्शन मेंजोड़ ली है।

रोहित शेट्टी ने हाल ही में GMC Hummer EV खरीदी है, जिसकी कीमत भारत में करीब ₹4.57 करोड़ बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में रोहित शेट्टी को मुंबई की सड़कों पर अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV चलाते हुए देखा गया, जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित नजर आए।

रोहित शेट्टी की नई कार

लार्जर-दैन-लाइफ एक्शन और जबरदस्त स्टंट्स के लिए मशहूर रोहित शेट्टी की शख्सियत से यह दमदार SUV पूरी तरह मेल खाती है। बॉक्सी डिजाइन, भारी-भरकम रोड प्रेजेंस और फ्यूचरिस्टिक लुक वाली Hummer EV न सिर्फ लग्ज़री है, बल्कि दुनिया की सबसे ताकतवर इलेक्ट्रिक SUVs में भी गिनी जाती है।

यह इलेक्ट्रिक मोटर्स से लैस है और अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए ग्लोबली जानी जाती है। आइकॉनिक Hummer ब्रांड की रफ एंड टफ पहचान के साथ मॉडर्न टेक्नोलॉजी और सस्टेनेबिलिटी का मेल इसे खास बनाता है।

रोहित शेट्टी के पास है शानदार कार कलेक्शन

Hummer EV अब रोहित शेट्टी के पहले से मौजूद लग्ज़री कार कलेक्शन का हिस्सा बन चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके गैराज में फोर्ड मस्टंग (₹80 लाख), रेंज रोवर स्पोर्ट (₹1.64 करोड़), मर्सिडीज़ बेंज AMG G63 (₹2.65 करोड़) और लैम्बॉर्गिनी उरूस (₹3.5 करोड़) जैसी हाई-एंड कारें शामिल हैं।

रोहित शेट्टी का लोकप्रिय कॉपर यूनिवर्स- सिंघम, सिम्बा और सूर्यवंशी- स्टाइलिश एंट्री, गड़गड़ाते इंजन और सांस रोक देने वाले एक्शन सीन के लिए जाना जाता है।

रोहित शेट्टी की हालिया फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो रोहित शेट्टी ने हाल ही में सिंघम अगेन का निर्देशन किया था। इन दिनों वह एक एक्शन-पैक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया की ज़िंदगी से प्रेरित बताई जा रही है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आ सकते हैं।


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story