Logo
David Dhawan: गोविंदा के स्पोर्ट में उतरे डेविड धवन, सेट पर लेट आने वाली खबर पर किया रिएक्ट। कहा - गोविंदा एक ईमानदार अभिनेता है।

David Dhawan: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर (David Dhawan) ने हाल ही में गोविंदा से जुड़ी उन खबरों पर रिएक्ट किया, जिनमें कहा जाता  था कि एक्टर शूटिंग में लेट आया करते हैं। डेविड धवन ने कहा कि इस बात को बढ़ा-चढ़ा कर बताया जाता है, गोविंदा एक बेहतरीन अभिनेता है वो पूरी ईमानदारी के साथ अपना काम करते है। 

कपिल शर्मा के शो में पहुंचे डेविड और वरुण

हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सीजन 4 के फाइनल एपिसोड में डेविड धवन (David Dhawan) अपने बेटे और अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ पहुंचे। इस दौरान दोनों ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए। बातचीत के दौरान डेविड धवन ने अपने लंबे फिल्मी करियर और कई बड़े सितारों के साथ काम करने के अनुभव भी बताए। इसी बीच उन्होंने अभिनेता गोविंदा को लेकर भी खुलकर चर्चा की।

यह भी पढ़े - टटीरी गाने पर बढ़ा विवाद, बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी!

गोविंदा के लेट आने की बात पर क्या बोले डेविड धवन?

गोविंदा के बारे में अक्सर कहा जाता रहा है कि वह शूटिंग सेट पर देर से पहुंचते थे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए डेविड धवन ने उनका बचाव किया। उन्होंने कहा,“लोग कहते हैं कि वो सेट पर लेट आता है, लेकिन आज कौन सा एक्टर है जो लेट नहीं आता? वो आता है और अपना काम खत्म करके ही जाता है।”

17 फिल्मों में साथ कर चुके हैं काम

डेविड धवन और गोविंदा की जोड़ी एक समय बॉलीवुड की सबसे सफल डायरेक्टर-एक्टर जोड़ियों में से एक मानी जाती थी। दोनों ने साथ में करीब 17 फिल्मों में काम किया और इन फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया। डेविड धवन ने कहा कि उन्होंने कई एक्टर्स के साथ काम किया है, लेकिन गोविंदा सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं।

‘अनबिलीवेबल एक्टर’ हैं गोविंदा

शो के दौरान डेविड धवन ने गोविंदा की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि गोविंदा बेहद टैलेंटेड कलाकार हैं और उन्हें उन्होंने ‘अनबिलीवेबल एक्टर’ बताया। डेविड धवन की बात सुनकर वरुण धवन ने भी कहा कि आज भी जब उनके पिता कोई नया सीन लिखते हैं तो उन्हें कई बार गोविंदा की याद आ जाती है।

यह भी पढ़े - जाकिर खान अस्पताल में भर्ती! जानें कैसी है कॉमेडियन की सेहत?

7