Monalisa Age Controversy: मध्यप्रदेश। महाकुंभ में माला बेचने वाली वायरल गर्ल मोनालिसा अपनी शादी के बाद लगातार विवादों में हैं। अब उनकी उम्र सवालों के घेरे में है। 'द दायरी ऑफ मणिपुर' के निर्देशक सनोज मिश्रा का कहना है कि, मोनालिसा नाबालिग हैं। उनका कहना है कि, मोनालिसा की वास्तविक उम्र की जांच होनी चाहिए। सनोज मिश्रा की फिल्म में मोनालिसा ने बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया था। हालांकि मोनालिसा द्वारा फरमान खान नाम के मुस्लिम युवक से शादी की खबर के बाद से ही सनोज मिश्रा नाराज हैं।
महाकुंभ के समय 16 साल की थी मोनालिसा
डायरेक्टर सनोज मिश्रा का कहना है कि, दस्तावेजों में फेरबदल करके मोनालिसा की शादी फरमान खान से करवाई गई। मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मिश्रा महेश्वर आए हैं और मोनालिसा की उम्र का पता लगाने आए हैं। उनका यह भी कहना है कि, महाकुंभ के समय मोनालिसा 16 साल की थी तो अभी बालिग कैसे?
मेडिकल जांच की मांग
'द दायरी ऑफ मणिपुर' के निर्देशक सनोज मिश्रा का यह भी कहना है कि, मेडिकल एक्सामिनेशन करवाकर मोनालिसा की असली उम्र पता लगानी चाहिए। सच्चाई सामने आने पर फरमान और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए।
लव जिहाद की साजिश
सनोज मिश्रा ने लव जिहाद की साजिश की आशंका भी जताई है। उनका मानना है कि, दोनों की शादी का प्रचार प्रेम के रूप में किया जा रहा है लेकिन असलियत इससे बेहद अलग है। मामले की जांच करने पर बहुत कुछ सामने आएगा।









