Logo
मध्यप्रदेश के IAS अधिकारियों की संपत्ति का खुलासा। अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव सबसे अमीर, गुना कलेक्टर किशोर कन्याल कलेक्टरों में सबसे आगे।

MP IAS Property: मध्यप्रदेश में आईएएस अधिकारियों की संपत्ति से जुड़ा विवरण सामने आया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि, एमपी के किस अधिकारी के पास कितनी संपत्ति है। इसी रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि, मध्यप्रदेश के किस जिले के कलेक्टर ने सबसे ज्यादा संपत्ति इकठ्ठा की है।

एमपी में 391 आईएएस अधिकारी हैं। सबसे अमीर आईएएस अधिकारी अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव हैं। बताए गए विवरण के अनुसार उनके पास 19 करोड़ 50 लाख रुपए की संपत्ति है। मुख्य सचिव अनुराग जैन संपत्ति के मामले में मनु श्रीवास्तव से काफी पीछे हैं। उनके पास मात्र 4 करोड़ 15 लाख रुपए की संपत्ति है। 

किशोर कन्याल सबसे अमीर
राज्य के जिला कलेक्टर की बात की जाए तो एमपी के 55 जिला कलेक्टरों में से गुना कलेक्टर किशोर कन्याल सबसे अमीर हैं। उनके पास 3 करोड़ 18 लाख रुपए  की संपत्ति है। कन्याल की संपत्ति भोपाल में ही नहीं बल्कि यूपी, नोएडा में भी है। वे दो मकान, एक प्लॉट और एक कृषि भूमि के मालिक हैं।

12 कलेक्टरों की संपत्ति निल
अधिकारियों की संपत्ति का विवरण देने वाली रिपोर्ट के अध्ययन से यह जानकारी सामने आई है कि, 12 जिलों के कलेक्टरों के पास न खुदका घर है न खेती की जमीन। इनकी अचल संपत्ति निल है। 

किस अधिकारी के पास है सबसे ज्यादा जमीन
रिपोर्ट के अनुसार केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी विवेक अग्रवाल के पास सबसे ज्यादा जमीन है। वे 65 एकड़ कृषि भूमि के मालिक हैं जो भटिंडा, गंगानगर, सिरसा, मुक्तसर, पंचकुला, मुल्लानपुर, इंदौर और भोपाल जैसे शहरों में है। इसके बाद इंदौर के अपर कलेक्टर नवजीवन पवार आते हैं जिनके पास 20 अलग-अलग स्थानों पर प्रॉपर्टी है।

जानिए प्रमुख अधिकारियों की संपत्ति
नीरज मंडलोई - संपत्ति- 5.36 करोड़/आय - 8.1 लाख
अनिरुद्ध मुखर्जी - संपत्ति - 8.40 करोड़/आय - 8.40 लाख
अनुपम राजन - संपत्ति - 3 करोड़/आय - 5.76 लाख
संजय दुबे - संपत्ति - 4.67 करोड़/आय - 4.13 लाख

7