Logo
भारतीय चार्टर्ड लेखाकार संस्थान (ICAI) मई 2026 में होने वाली सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और Final परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल यानी 16 मार्च 2026 को बिना लेट फीस के बंद कर देगा।

CAI CA May 2026 Registration चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। भारतीय चार्टर्ड लेखाकार संस्थान (ICAI) मई 2026 में होने वाली सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और Final परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल यानी 16 मार्च 2026 को बिना लेट फीस के बंद कर देगा।

जो अभ्यर्थी इन परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें समय रहते ICAI के सेल्फ-सर्विस पोर्टल (SSP) पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

लेट फीस के साथ मिलेगा एक और मौका
यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित समय तक आवेदन नहीं कर पाता है तो वह 19 मार्च 2026 तक लेट फीस के साथ आवेदन कर सकता है। इसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में सुधार करने का भी मौका मिलेगा। 20 मार्च से 22 मार्च 2026 के बीच करेक्शन विंडो खुली रहेगी।

ICAI CA May 2026: महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 3 मार्च 2026 (सुबह 10 बजे)
बिना लेट फीस आवेदन की अंतिम तिथि: 16 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे)
लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तिथि: 19 मार्च 2026
करेक्शन विंडो: 20 मार्च से 22 मार्च 2026

ICAI CA May 2026: परीक्षा तिथियां

CA Final Exam
2, 4, 6, 8, 10 और 12 मई 2026

CA Intermediate Exam
3, 5, 7, 9, 11 और 13 मई 2026

CA Foundation Exam
14, 16, 18 और 20 मई 2026
इन सभी परीक्षाओं का आयोजन ऑफलाइन (पेन-एंड-पेपर मोड) में किया जाएगा।

ऐसे करें ICAI CA Exam Registration
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले ICAI Self-Service Portal पर जाएं।
  • यदि पहले से अकाउंट है तो लॉगिन करें, नहीं तो “New User Register Here” पर क्लिक करें।
  • आवश्यक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • आवेदन फॉर्म में जरूरी डिटेल दर्ज करें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को वेरिफाई करें।
  • अंत में निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें।
7