Logo
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से खोली गई करेक्शन विंडो 14 मार्च 2026 रात 11:50 बजे तक ही उपलब्ध रहेगी।

NEET UG 2026: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से खोली गई करेक्शन विंडो 14 मार्च 2026 रात 11:50 बजे तक ही उपलब्ध रहेगी। जिन अभ्यर्थियों से आवेदन फॉर्म भरते समय किसी प्रकार की गलती हो गई है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत सुधार कर सकते हैं। करेक्शन प्रक्रिया केवल ऑनलाइन ही की जा सकती है।

8 फरवरी से 11 मार्च तक भरे गए फॉर्म
नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक चली थी। इस दौरान देशभर से लाखों छात्रों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद एनटीए ने छात्रों की सुविधा के लिए करेक्शन विंडो शुरू की थी।

इन फील्ड्स में कर सकते हैं सुधार
छात्र अपने आवेदन फॉर्म में निम्नलिखित जानकारियों में बदलाव कर सकते हैं:

  1. पिता का नाम, योग्यता और व्यवसाय या माता का नाम, योग्यता और व्यवसाय
  2. शैक्षणिक योग्यता का विवरण (कक्षा 10 और 12)
  3. वह राज्य/केंद्र शासित प्रदेश जहां से 12वीं पास की या परीक्षा दे रहे हैं
  4. श्रेणी और उपश्रेणी/दिव्यांगता से जुड़ी जानकारी
  5. हस्ताक्षर और NEET (UG) में प्रयासों की संख्या
  6. स्थायी पते के आधार पर परीक्षा शहर का चयन
  7. परीक्षा का माध्यम
  8. पहचान संबंधी विवरण (उन उम्मीदवारों के लिए जिन्होंने आधार के अलावा अन्य पहचान पत्र से पंजीकरण किया है)

22 लाख से ज्यादा छात्रों ने किया आवेदन
इस साल NEET UG 2026 के लिए देशभर से 22 लाख 60 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिससे यह परीक्षा एक बार फिर सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हो गई है।

3 मई को होगी परीक्षा
एनटीए के अनुसार नीट यूजी परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा पेन और पेपर मोड में होगी और इसकी समयावधि दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक तय की गई है।

MBBS की 1.29 लाख सीटों के लिए परीक्षा
इस परीक्षा के माध्यम से देशभर के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस समेत अन्य मेडिकल कोर्स में दाखिला दिया जाता है। वर्तमान में पूरे देश में करीब 1.29 लाख MBBS सीटें उपलब्ध हैं, जिनके लिए हर साल लाखों छात्र प्रतिस्पर्धा करते हैं।
 

5379487