Bhopal News: मध्यप्रदेश। राजधानी भोपाल में लोकायुक्त द्वारा नगर निगम में छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, सेंट्रल वर्क शॉप माता मंदिर स्थित नगर निगम में लोकायुक्त की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है। सुबह से अधिकारी यहां जांच के लिए पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि, शाम को भी जांच जारी है।
दस्तावेज और सर्वर रिकॉर्ड जब्त
मामला फर्जी बिल लगाकर करोड़ों रुपए के बिल पास करवाने का है। इसी मामले में लोकायुक्त में शुक्रवार को भी बड़ी कार्रवाई की थी। लोकायुक्त को सेंट्रल वर्क शॉप माता मंदिर स्थित नगर निगम में बाद घोटाले के सबूत भी मिले थे। इसी के चलते रविवार को भी लोकायुक्त की टीम जांच करने पहुंची है। बता दें कि, शुक्रवार को टीम न दस साल के दस्तावेज और सर्वर रिकॉर्ड जब्त किए थे। अब मामले से जुड़े अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
आयुक्त गुणवंत सेवतकर के केस दर्ज
साल 2025 के नवम्बर महीने में लोकायुक्त को एक शिकायत मिली थी जिसमें फर्जी भुगतान की डीटेल थी। प्रारंभिक जांच में शिकायत के कई तथ्य सही पाए गए थे। 11 मार्च को लोकायुक्त ने आयुक्त गुणवंत सेवतकर के खिलाफ भ्रष्टाचार, आपराधिक षड्यंत्र और कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया।
लोकायुक्त को की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि, नगर निगम के जलकार्य, सामान्य प्रशासन और केंद्रीय वर्कशॉप जैसे विभागों के नाम पर वाहनों की मरम्मत और पेंटिंग के काम दिखाए गए। हालांकि हकीकत में कोई काम नहीं हुआ, सिस्टम से ई-बिल तैयार किया गया था। कुछ मामले तो ऐसे थे जहां विभाग को पता ही नहीं था कि, उनके नाम पर काम दिखाकर बिल बनाए गए।










