haribhoomi hindi news
निर्देशक रोहित शेट्टी के जन्मदिन पर सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी गोलमाल 5 का ऐलान हो गया है। इस बार फिल्म में अक्षय कुमार भी अजय देवगन और उनकी टीम के साथ नजर आएंगे, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

Golmaal 5 Movie: बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी के जन्मदिन पर फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला है। उन्होंने अपने जन्मदिन पर सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी गोलमाल की अगली फिल्म गोलमाल 5 का ऐलान कर दिया गया है। खास बात यह है कि इस बार फिल्म में सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी नजर आएंगे, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

कास्ट के साथ अनाउंस की फिल्म

फिल्म की घोषणा के साथ एक मजेदार वीडियो भी शेयर किया गया है। वीडियो में अजय देवगन, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और तुषार कपूर साथ नजर आते हैं और फ्रेंचाइज़ी में शरमन जोशी की वापसी का जश्न मनाते दिखते हैं।

वीडियो के आखिर में असली सरप्राइज मिलता है, जब अक्षय कुमार की एंट्री होती है। उनके आते ही टीम की मस्ती और बढ़ जाती है और माहौल और भी मजेदार हो जाता है।

अक्षय कुमार का अलग अंदाज

वीडियो में अक्षय कुमार बिल्कुल अलग लुक में दिखाई देते हैं। उन्होंने सिर पर बाल नहीं रखे हैं और काले कुर्ता-पायजामा के साथ डार्क सनग्लासेस पहने नजर आते हैं। वह आते ही अजय देवगन को गले लगाते हैं और टीम में शामिल हो जाते हैं।

अक्षय ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि रोहित शेट्टी के जन्मदिन पर यह पागलपन और भी बड़ा और मजेदार होने वाला है। उन्होंने कहा कि वह ‘गोलमाल 5’ के इस क्रेजी परिवार का हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

सुपरहिट रही है ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइज़ी

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी गोलमाल: फन अनलिमिटेड से इस फ्रेंचाइज़ी की शुरुआत साल 2006 में हुई थी। फिल्म अपनी स्लैपस्टिक कॉमेडी, अजीबोगरीब किरदारों और मजेदार कहानी के कारण दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गई।

इसके बाद इस सीरीज की कई सफल फिल्में आईं, जिनमें गोलमाल रिटर्न्स (2008), गोलमाल 3 (2010) और गोलमाल अगेन (2017) शामिल हैं। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और समय के साथ इसकी बड़ी फैन फॉलोइंग बन गई।


 

7