Logo
RBI Assistant Recruitment 2026: आरबीआई असिस्टेंट भर्ती के आवेदन फॉर्म में सुधार करने का कल आखिरी मौका है। जानें कौन सी डिटेल्स बदल सकते हैं, कितनी फीस लगेगी और सुधार करने का पूरा तरीका।

RBI Assistant Recruitment 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा असिस्टेंट पदों के लिए जारी की गई भर्ती प्रक्रिया में सुधार (Correction Window) की अवधि कल, 15 मार्च 2026 को समाप्त हो रही है। जिन उम्मीदवारों ने अपना फॉर्म भरते समय कोई गलती कर दी थी, वे कल रात 11:59 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उसे सुधार सकते हैं।

महत्वपूर्ण तारीखें (Important Dates)

  • सुधार विंडो शुरू: 14 मार्च 2026
  • सुधार की अंतिम तिथि: 15 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे तक)
  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): 11 अप्रैल 2026
  • मुख्य परीक्षा (Mains): 07 जून 2026

क्या बदल सकते हैं और क्या नहीं?

  • आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार केवल कुछ ही जानकारियों में बदलाव कर सकते हैं।
  • इनमें कर सकते हैं सुधार: परीक्षा केंद्र (Exam Center), पिता का नाम, माता का नाम, और 10वीं/12वीं के प्रतिशत।
  • इन्हें नहीं बदल सकते: उम्मीदवार का नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पत्राचार का पता, स्थायी पता, श्रेणी (Category) और राष्ट्रीयता।

सुधार शुल्क (Correction Fees)
आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार का संशोधन करने के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये का शुल्क देना होगा। ध्यान रहे कि यह शुल्क किसी भी स्थिति में वापस (Refund) नहीं किया जाएगा। केवल वे ही उम्मीदवार इस विंडो का लाभ उठा सकते हैं जिन्होंने पहले ही अपना आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट कर दिया था।

RBI Assistant Recruitment 2026: आवेदन में सुधार के लिए डायरेक्ट लिंक।

आवेदन में सुधार कैसे करें? (Steps to Edit)

  • सबसे पहले आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Current Vacancies' सेक्शन में जाकर 'Vacancies' पर क्लिक करें।
  • अब 'RBI Assistant 2026 Edit Window' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगइन करें।
  • सबमिट किए गए फॉर्म को खोलें और जरूरी सुधार करें।
  • 200 रुपये का सुधार शुल्क जमा करें।
  • अंत में फॉर्म सबमिट करें और संशोधित आवेदन का प्रिंटआउट ले लें।
7