Logo
रैपर Badshah के हरियाणवी गाने ‘टिटरी’ पर विवाद बढ़ गया है। यूपी महिला आयोग ने Yogi Adityanath से प्रदेश में उनके शो पर रोक लगाने की मांग की है।

Badshah Tateeree Controversy: रैपर बदशाह (Badshah) का नया हरियाणवी गाना ‘टिटरी’ (Tateeree) लगातार विवादों में घिरा हुआ है। गाने को लेकर माफी मांगने के बावजूद मामला शांत नहीं हुआ है। अब  यूपी महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ (Yogi Adityanath) को पत्र लिखकर यूपी में बादशाह के किसी भी शो या कार्यक्रम को अनुमति न देने की मांग की है।

गाने के कंटेंट पर उठे सवाल

महिला आयोग को भेजी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ‘टिटरी’ गाने के बोल और वीडियो में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के लिए आपत्तिजनक संदर्भ हैं। शिकायत में कहा गया है कि गाने में महिलाओं को अशोभनीय तरीके से दिखाया गया है।

यह भी पढ़े - ऋषि कपूर के नाम को लेकर कपूर परिवार का बड़ा फैसला, विरासत बचाने के लिए उठाया कदम

कार्यक्रमों पर रोक लगाने की मांग

अपने पत्र में  यूपी महिला आयोग ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि उत्तर प्रदेश के सभी जिला मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया जाए कि वे राज्य में बादशाह के किसी भी शो या पब्लिक इवेंट को अनुमति न दें। उनका कहना है कि ऐसे कंटेंट को मंच देने से समाज में नकारात्मक संदेश जा सकता है और सांस्कृतिक भावनाएं आहत हो सकती हैं।

कानूनी कार्रवाई की भी बात

शिकायत के अनुसार, इस मामले में गायक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 3, 4 और 296 के तहत एफआईआर दर्ज होने की बात भी कही गई है। साथ ही यह दावा भी किया गया है कि उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है।

बादशाह ने मांगी माफी

इस पूरे विवाद पर 7 मार्च को बादशाह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह खुद एक गर्वित हरियाणवी हैं और उनका इरादा किसी महिला या बच्चे को गलत तरीके से पेश करने का नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि हिप-हॉप शैली में कई बार गीतों के बोल प्रतिद्वंद्वी को नीचा दिखाने के लिए लिखे जाते हैं। रैपर ने बताया कि विवादित गाने को प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है और अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो उन्हें इसका खेद है।

यह भी पढ़े - 'शायद ये मेरा आखिरी वीडियो हो...' जंग के बीच दुबई से भारत लौटीं लारा दत्ता, बताया डरावना मंजर

5379487