Logo
Main Vaapas Aaunga Teaser: इम्तियाज अली ने अपनी नई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का टीज़र रिलीज किया है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी लीड कास्ट में हैं जिनकी झलक ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

Main Vaapas Aaunga Teaser: फिल्ममेकर इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) ने अपनी नई फिल्म मैं वापस आऊंगा का ऐलान कर फैंस को सरप्राइज दिया है। शुक्रवार को फिल्म का टीजर जारी किया गया जिसमें प्री-पार्टिशन की लव स्टोरी की झलक है जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।  

इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी वाघ और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में संगीत एआर रहमान का है और गीत इरशाद अली ने लिखे हैं। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

टीज़र में दिखी लव स्टोरी और पार्टिशन की झलक

रिलीज हुए टीज़र में फिल्म की कहानी की एक झलक दिखाई गई है। शुरुआत में दिलजीत दोसांझ अपने ऑनस्क्रीन दादा का किरदार निभा रहे नसीरुद्दीन शाह के साथ बैठे नजर आते हैं और एक प्रेम कहानी सुनाते हैं।

इसके बाद टीज़र में प्री-पार्टिशन दौर की पृष्ठभूमि दिखाई जाती है, जहां वेदांग रैना और शरवरी एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आते हैं। दोनों का लुक पुराने जमाने की झलक देता है, जिसने दर्शकों को खासा आकर्षित किया है। खासकर पगड़ी पहने वेदांग रैना का अंदाज लोगों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा रहा है।

फिल्म का टीज़र सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा होने लगी। कई दर्शकों ने वेदांग रैना के अभिनय और उनके नए अंदाज की तारीफ की है और उन्हें ‘प्रॉमिसिंग’ बताया है।

हालांकि, कुछ लोगों को टीज़र देखकर लव आज कल की याद भी आ गई। कुछ यूजर्स ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि फिल्म की झलक उन्हें इम्तियाज अली की पिछली फिल्मों जैसी लग रही है। 

‘अमर सिंह चमकीला’ के बाद दिलजीत और इम्तियाज फिर साथ

यह फिल्म इम्तियाज अली और दिलजीत दोसांझ की दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों ने 2024 में रिलीज हुई फिल्म अमर सिंह चमकीला में साथ काम किया था, जिसे दर्शकों और आलोचकों से काफी सराहना मिली थी।

5379487