Logo
भोपाल में LPG सप्लाई को सुचारू रखने के लिए प्रशासन सख्त हुआ। गैस सिलेंडर की जमाखोरी और अवैध उपयोग रोकने अधिकारियों को निरीक्षण की जिम्मेदारी दी गई।

LPG Crisis: मध्यप्रदेश। राजधानी भोपाल में घरेलू LPG गैस सिलेंडरों के डिस्ट्रीब्यूशन सुचारू रूप से जारी रखने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग और जमाखोरी पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण और गैस एजेंसियों के साथ समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि उपभोक्ताओं को उनकी बुकिंग के अनुसार तय समय सीमा में गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

शुक्रवार को प्रशासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि, 'ऑयल कंपनी द्वारा वर्तमान भू-राजनीतिक स्थिति के कारण आयात में हुई रूकावट को देखते हुये पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सभी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि एलपीजी की आपूर्ति और विपणन केवल घरेलू एजपीजी उपभोक्ताओं को किया जाये। ऑयल कंपनी द्वारा यह तय किया गया है कि वर्तमान में चिकित्सालय एवं शैक्षणिक संस्थाओं के अलावा किसी और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं (होटल, मॉल, बल्क एलपीजी का उपयोग करने वाले औद्योगिक क्षेत्र, फैक्ट्री आदि) को कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई नहीं की जायेगी।'

कलेक्टर ने किया निरीक्षण
बता दें कि, कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने जिले के घरेलू गैस गोदामों और एजेंसियों का निरीक्षण किया और मैदानी हकीकत जानी। जिले में एलपीजी सहित अन्य ईंधनों के परिवहन, भंडारण और वितरण पर विशेष निगरानी जारी है। उन्होंने कहा कि, भोपाल में घरेलू गैस की कमी नहीं है, निर्बाध आपूर्ति जारी रहेगी निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

c
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, जिले के घरेलू गैस गोदामों और एजेंसियों का निरीक्षण करते हुए

देखिए सूची

1
जिला अधिकारियों की ड्यूटी
2
3
4

 

5379487