Headache Causes: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सिरदर्द होना बहुत आम माना जाता है। कई लोग इसे थकान, नींद की कमी या तनाव का असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर सिरदर्द बार-बार हो रहा है या लंबे समय तक बना रहता है तो यह शरीर के अंदर छिपी किसी बड़ी समस्या का संकेत भी हो सकता है।
लगातार सिरदर्द को हल्के में लेना कई बार खतरनाक साबित हो सकता है। यह हाई ब्लड प्रेशर से लेकर माइग्रेन और आंखों की कमजोरी जैसी कई परेशानियों का संकेत हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते इसके कारणों को समझा जाए और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह ली जाए।
लगातार सिरदर्द होने के बड़े कारण
माइग्रेन की समस्या
बार-बार होने वाला तेज सिरदर्द माइग्रेन का संकेत हो सकता है। माइग्रेन में सिर के एक हिस्से में तेज दर्द, उल्टी, जी मिचलाना और रोशनी से परेशानी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। यह समस्या कई बार तनाव, हार्मोनल बदलाव या नींद की कमी के कारण भी बढ़ जाती है।
हाई ब्लड प्रेशर का संकेत
लगातार सिरदर्द होना हाई ब्लड प्रेशर का भी संकेत हो सकता है। जब रक्तचाप बढ़ जाता है तो सिर के पीछे या ऊपर की तरफ दर्द महसूस हो सकता है। अगर सिरदर्द के साथ चक्कर, थकान या धुंधला दिखना जैसी समस्या हो तो तुरंत ब्लड प्रेशर की जांच करानी चाहिए।
आंखों की कमजोरी
लंबे समय तक मोबाइल, लैपटॉप या टीवी देखने से आंखों पर दबाव पड़ता है। इससे आंखों में दर्द और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। अगर सिरदर्द पढ़ने, स्क्रीन देखने या काम करने के दौरान ज्यादा महसूस हो तो यह आंखों की कमजोरी का संकेत हो सकता है।
Watermelon Buying: मीठा तरबूज पहचानना है आसान, खरीदते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
Curd Uses: गर्मी में दही में नमक या चीनी डालकर खाना? जानिए कौन सा विकल्प है ज्यादा फायदेमंद
Dry Cough Remedies: बार-बार खांसी लौटने से परेशान हैं? इन 5 घरेलू तरीकों से पा सकते हैं राहत
Raisins Benefits: छोटी सी किशमिश में छिपे हैं बड़े गुण! 5 फायदे जानकर होंगे हैरान
तनाव और मानसिक दबाव
आजकल तनाव और मानसिक दबाव भी सिरदर्द का बड़ा कारण बन चुके हैं। जब व्यक्ति ज्यादा तनाव में रहता है तो सिर के चारों ओर दबाव जैसा दर्द महसूस हो सकता है। इसे टेंशन हेडेक भी कहा जाता है। समय पर आराम, मेडिटेशन और अच्छी नींद से इसे कम किया जा सकता है।
शरीर में पानी की कमी
शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन भी सिरदर्द का कारण बन सकता है। जब शरीर में पर्याप्त पानी नहीं होता तो दिमाग तक ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की सप्लाई प्रभावित हो सकती है, जिससे सिरदर्द महसूस होता है। इसलिए दिनभर में पर्याप्त पानी पीना बहुत जरूरी है।
सिरदर्द होने पर क्या करें
अगर सिरदर्द बार-बार हो रहा है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पर्याप्त नींद लें, संतुलित आहार खाएं, ज्यादा स्क्रीन टाइम से बचें और पानी भरपूर मात्रा में पिएं। साथ ही अगर दर्द लंबे समय तक बना रहता है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)









