Nita Ambani: मोना मेहता के बर्थडे में नीता अंबानी का स्टनिंग लुक, देखें अनमोल गहने

नीता अंबानी (varindertchawla)
Nita Ambani: जब भी फैशन, रॉयल लुक और क्लास की बात होती है, तो नीता अंबानी का नाम खुद-ब-खुद ज़ुबान पर आ जाता है। हाल ही में श्लोका मेहता की मां मोना मेहता के 60वें जन्मदिन के मौके पर आयोजित हाई-टी सेलिब्रेशन में शाही लुक के साथ नजर आईं। रंगीन साड़ी में सजी नीता बेहद खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन इस पूरे लुक की असली जान थे उनके बेशकीमती गहने।
हाई-टी सेलिब्रेशन में पहुंचीं नीता अंबानी
दरअसल, श्लोका मेहता की मां मोना मेहता के 60वें जन्मदिन को बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया गया था। इस इवेंट में परिवार और करीबी दोस्तों के साथ-साथ कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हुईं। वहीं नीता अंबानी की मौजूदगी ने इस सेलिब्रेशन की रौनक और बढ़ा दी।
साड़ी से ज्यादा चमके गहने
नीता अंबानी की साड़ी जितनी खूबसूरत थी, उससे कहीं ज्यादा चर्चा उनके गहनों की हो रही थी। उन्होंने अपनी पर्सनल ज्वेलरी कलेक्शन से एक बेहद खास हार पहना था। यह हार ब्राजीलियाई पैराइबा टूमलाइन स्टोन से बना हुआ था, जिसे दुनिया के सबसे महंगे रत्नों में गिना जाता है।
ब्राजीलियाई पैराइबा टूमलाइन की खासियत क्या है?
ब्राजीलियाई पैराइबा टूमलाइन एक बेहद खास जेमस्टोन है, जो चमकीले नीले-हरे रंग के लिए जाना जाता है। यह पत्थर पहली बार ब्राजील में पाया गया था। इसलिए नीता अंबानी का यह नेकपीस न सिर्फ उनकी रॉयल पसंद को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि उन्हें यूनिक और एक्सक्लूसिव ज्वेलरी का कितना शौक है।
प्रिंटेड साड़ी में दिखा क्लासिक अंदाज
गहनों के साथ-साथ नीता अंबानी की साड़ी भी कम खूबसूरत नहीं थी। उन्होंने सिल्क शिफॉन वाली साड़ी पहनी थी, जो क्रीम रंग की थी। साड़ी पर रंग-बिरंगे फूलों और कुछ पैटर्न की प्रिंटिंग की गई थी, जो इसे बेहद खूबसूरत लुक दे रही थी। इस साड़ी को पूरी तरह पारंपरिक अंदाज में ड्रेप किया था। इसके अलावा मेकअप, हेयरस्टाइल ने उनका पूरा लुक रॉयल बना दिया था।
फैशन और रॉयल्टी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
नीता अंबानी का यह लुक दिखाता है कि, वे सिर्फ फैशन आइकन ही नहीं, बल्कि उनकी खूबसूरती बहुत कुछ बयां करती है। चाहे वह उनकी साड़ी हो या उनके गहने, हर चीज में सुंदर नजर आती हैं। इसी वजह से हाई-टी सेलिब्रेशन में भी उनका लुक हर किसी के लिए इंस्पिरेशन बन गया है।
