Mirzapur The Movie Release Date: बड़े पर्दे पर भौकाल मचाने आ रहे है गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया; इस दिन होगी रिलीज

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज डेट जारी
X

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज डेट जारी

OTT जगत की कल्ट सीरीज अब सिनेमाघरों में उड़ाएगी गर्दा। मिर्जापुर: द मूवी जल्द ही अपने चर्चित पात्रों- मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित के साथ बिग स्क्रीन पर वापसी करने जा रहे हैं। जानिए कब रिलीज होगी फिल्म।

Mirzapur-The Movie Release Date: ओटीटी प्लेटफार्म प्राइम वीडियो की मशहूर सीरीज 'मिर्जापुर' जल्द ही बड़े पर्दे पर गर्दा उड़ाने आ रही है। मेकर्स ने 5 फरवरी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज डेट को अनाउंस कर दिया है। जिसके बाद से ही फैंस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

कब रिलीज होगी ‘मिर्जापुर द मूवी’?

कालीन भैया और गुड्डू पंडित की कल्ट स्टोरी 4 सितंबर को सिनेमाघरो में रिलीज होने जा रही है। मिर्जापुर के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर रिलीज डेट अनाउंस की गई है।

इस पोस्टर में रेगिस्तान पर बहुत सारी गाड़ियां और बंदूक थामें कई गुंड़े है। इन गाड़ियों के आखिर में मिर्जापुर की गद्दी बंधी हुई है, जिसमें कालीन भैया बैठे है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है - 'प..फ..ब..भ.. मिर्जापुर द मूवी का स्वागत करने के लिए तैयार हो जाइए'।

फिल्म की स्टार कास्ट

मिर्जापुर द मूवी की स्टार कास्ट में क्लासिक कैरेक्टर कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), गुड्डू पंडित (अली फजल) की वापसी हो रही है। साथ ही इस फ्रेंचाइजी के सबसे मशहूर किरदार मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु की भी वापसी होगी।

सीरीजि की स्टार कास्ट में शामिल ज्यादातर एक्टर्स को फिल्म में भी मौका मिला है। इनमें जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौड़, प्रमोद पाठक, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा, सोनल चौहान, सुशांत सिंह और अनंगशा बिस्वास भी शामिल हैं।

कैसी होगी फिल्म की कहानी?

मिर्जापुर द मूवी की कहानी को लेकर मेकर्स ने सस्पेंस बरकरार रखा है, लेकिन सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर कई तरह के प्रिडिक्शन किए जा रहे है। कहा जा रहा है कि ये फिल्म मिर्जापुर यूनिवर्स के दूसरे पहलूओं को दिखाएगी। फिल्म में दिखाया जा सकता है कि कैसे कालीन भैया ने अपने सामराज्य की नींव रखी और कैसे मिर्जापुर की गद्दी के लिए खूनी खेल शुरू हुआ।

- (तनिशा जैन)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story