दीपिका पादुकोण चर्चा में: अबू धाबी ऐड में पहना हिजाब, सोशल मीडिया पर घमासान; फैंस ने जताया गर्व

दीपिका पादुकोण अबू धाबी ऐड में हिजाब पहनने के चलते हुई ट्रोल, फैंस ने किया समर्थन।
Deepika Padukone: बॉलीवुड की पावरपैक एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। अबू धाबी के ब्रांड एंबेसडर वाले ऐड में हिजाब पहनती हुईं दीपिका की तस्वीरें वायरल हुईं और कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि, उनके फैंस ने तुरंत उनका समर्थन किया और सोशल मीडिया पर जमकर उनकी तारीफ की।
दरअसल दीपिका और उनके पति रणवीर सिंह ने हाल ही में अबू धाबी पर्यटन का प्रचार करने वाले ऐड में हिस्सा लिया। इस ऐड में दीपिका ने हिजाब पहना हुआ था, जो कि स्थानीय संस्कृति और परंपरा के अनुसार आवश्यक है।
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस लुक को लेकर ट्रोलिंग शुरू कर दी, लेकिन कई लोगों ने इसे संस्कृति के प्रति सम्मान के रूप में देखा।
एक फैन ने लिखा, “भारतीय होने के नाते हमें हर चीज़ को लेकर असुरक्षा दिखाने की ज़रूरत नहीं है। दीपिका ने सम्मान दिखाया।”
ये भी पढ़ें- संजय लीला भंसाली पर भड़का ये मशहूर सिंगर: कहा – ‘घमंडी हैं वो, ₹100 करोड़ भी दे तो काम नहीं करूंगा!’
एक अन्य यूज़र ने कहा, “यह हिजाब पहनना पूरी तरह ऐड की शर्तों के अनुसार था। इसे मुद्दा बनाने की जरूरत नहीं।”
फैंस का जबरदस्त समर्थन
दीपिका के फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में लिखा कि उनका यह कदम नकारात्मकता से ऊपर है और यह सिर्फ संस्कृति का सम्मान दर्शाता है। कई लोगों ने बताया कि दीपिका हमेशा से दूसरी संस्कृतियों का आदर करती रही हैं और उनका यह लुक पूरी तरह उपयुक्त है। एक यूजर ने लिखा, "दीपिका और रणवीर हमेशा सही संदेश देते हैं; इस बार भी उन्होंने संस्कृति का सम्मान किया।"
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "हिजाब पहनना गलत नहीं, ट्रोलिंग बंद करो।”
ये भी पढ़ें- VIDEO: एयरपोर्ट पर साथ दिखे रणबीर-दीपिका, गले लगाकर की बातें, फैंस ने लगाईं 'ये जवानी है दीवानी 2' की अटकलें
दीपिका ने अबाया क्यों पहना?
सोमवार को, दीपिका और रणवीर को एक्सपीरियंस अबू धाबी का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया। विज्ञापन में यह जोड़ा अबू धाबी के प्रमुख स्थलों की झलक दिखाते हुए दिखाई दे रहा है, जिसमें दीपिका ने पारंपरिक अबाया और हिजाब पहन रखा है।
दीपिका ने अबाया क्यों पहना?
सोमवार को, दीपिका और रणवीर को एक्सपीरियंस अबू धाबी का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया। विज्ञापन में यह जोड़ा अबू धाबी के प्रमुख स्थलों की झलक दिखाते हुए दिखाई दे रहा है, जिसमें दीपिका ने पारंपरिक अबाया और हिजाब पहन रखा है।
रणवीर ने कहा, “अबू धाबी एक बेहतरीन पारिवारिक स्थल है, और मुझे अपनी पत्नी दीपिका के साथ इस यात्रा का अनुभव करने का मौका मिला।”
दीपिका ने भी कहा, “यात्रा हमेशा अधिक सार्थक होती है जब आप अपने प्रियजनों के साथ हों। मैं इस खूबसूरत शहर की हर चीज़ देखने और अनुभव करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।”
– काजल सोम
