ग्वालियर की लड़की कैसी बनी रील्स से TV स्टार: सलमान खान के शो में लूटी लाइमलाइट; क्या मिलेगी Big Boss 19 की ट्रॉफी?

Tanya Mittal get Bigg Boss 19 trophy?
Bigg Boss 19 Finale : सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस के 19वें सीजन का फिनाले की गिनती शुरू हो चुकी हैं। आज, रविवार को मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में शो का ग्रैंड फिनाले होगा और पता चलेगा कि इस सीजन का विनर कौन होगा। इस बार शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट हैं—टीवी सुपरस्टार गौरव खन्ना, कश्मीर की फायरब्रांड फराहना भट, एमपी की एंटरटेनर तान्या मित्तल, म्यूजिक सेंसेशन आमाल मलिक, और कॉमेडी किंग प्रणीत मोरे।

लेकिन इस सीजन में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाली कंटेस्टेंट रही हैं तान्या मित्तल। ग्वालियर की रहने वाली तान्या अपनी बोल्ड पर्सनैलिटी और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए हमेशा चर्चा में रही हैं। अब तान्या को बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के लिए स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स—प्रणीत मोरे, आमाल मलिक, गौरव खन्ना और फराहना भट को हराना होगा। हालांकि, ये कहना मुश्किल है कि ट्रॉफी किसके हाथ में जाएगी, लेकिन तान्या मित्तल की जर्नी कमाल की रही है।

बिग बॉस फिनाले से पहले तान्या मित्तल की जिंदगी पर नजर डाल लेते हैं। तान्या मित्तल मध्यप्रदेश के ग्वालियर संभाग की रहने वाली हैं। वे एक यंग उद्यमी, इन्फलुएंसर और मॉडल है। तान्या ने 2018 में मिस एशिया टूरिज्म का टाइटल जीतकर पॉपुलेरिटी हासिल की। तान्या अपने खुद के ब्रांड, 'हैंडमेड विद लव बाय तान्या' की फाउंडर हैं, जो हैंडक्राफ्ट गिफ्टिंग स्टार्टअफ है, जिसे उन्होंने बहुत कम पूंजी के साथ शुरू किया था। उनका यह बिजनेस उनके बिजनेस स्किल्स और क्रिएटिविटी को उजागर करता है।

एंटरप्रेन्योर के साथ-साथ तान्या मित्तल एक ट्रेवल और स्पिरिचुअल इंफ्लुएंसर भी हैं। तान्या एक अमीर परिवार से आती हैं, उनके पिता, अमित मित्तल, एक बिजनेसमैन हैं लेकिन लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं।
तान्या मित्तल ने बिग बॉस-19 शो के दौरान बताया कि वो 12वीं पास हैं। उन्होंने चंडीगढ़ में एक कॉलेज में एडमिशन लिया था लेकिन जल्दी ही पढ़ाई छोड़कर वहां से घर लौट आईं। और 19 साल की उम्र में उन्होंने खुद का बिजनेस शुरू किया। तान्या के इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन फॉलोअर्स है और X (ट्विटर) पर 5.8K फॉलोअर्स है।

बिग बॉस 19 में सबसे ज्यादा सर्खियों में रही तान्या
बिग बॉस 19 की बात हो और तान्या की न हो- ये असंभव है। उन्होंने गेम को सिर्फ खेला नहीं, बल्कि चलाया। हर टास्क में वे सारी लाइमलाइट बटोर लेती थीं। फाइट्स, क्राई, ड्रामा, परफॉर्मेंस- सब कुछ उन्होंने भर-भर कर दिया। लोग उन्हें प्यार करते थे, नफरत करते थे, ट्रोल करते थे- पर अनदेखा कोई नहीं कर सका।

लेकिन उनके ‘मैं ही बॉस हूं’ वाले रवैये से घरवाले और दर्शक दोनों परेशान हो गए। उनका अपने 2,500 वर्ग फीट का महलनुमा घर, 150 बॉडीगार्ड्स और तमाम नौकरों वाला शेख़ीभरा अंदाज़ सबको ओवर-द-टॉप लगा। उनकी आध्यात्मिक-इंफ्लुएंसर वाली इमेज भी उनके व्यवहार से उलट दिखी, जिससे उन्हें और आलोचना मिली।

तान्या बिग-बॉस में एंटरटेनर और बेबाक बातों के लिए जानी गई है। कितने ही झगड़े क्यों न हुए हों, लेकिन तान्या ने कभी गाली-गलौच या फिर बिग-बॉस के रुल्स को नहीं तोड़ा।

खास बात यह है कि सलमान खान के शो में तान्या को डेलीसोप क्वीन एकता कपूर टेलीविजन सीरियल ऑफर कर चुकी हैं, जो उनके लिए बहुत बड़ी बात है। सोशल मीडिया पर शोर है कि बिग बॉस विनर तान्या मित्तल हो सकती हैं। देखते हैं कि तान्या पर लगाया गया फैन्स का ये दांव कितना सही होता है।
