Honey Singh-Badshah: हनी सिंह से फिर भिड़े बादशाह, गाने के 'क्रेडिट' को लेकर किया ट्रोल

बादशाह और हनी सिंह कभी एक ही रैप ग्रुप 'माफिया मुंडीर' का हिस्सा थे।
Badshah trolls Honey Singh: म्यूजिक इंडस्ट्री के दो बड़े नाम- यो यो हनी सिंह और बादशाह की दुश्मनी जग जाहिर है। 2024 में बादशाह ने एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान खुलेआम हनी सिंह के साथ अपनी लड़ाई खत्म करने की बात कही थी। जिससे लग रहा था कि दोनों की सालों पुरानी दुश्मनी अब खत्म हो गई है। हालांकि हाल ही में बादशाह ने हनी सिंह पर कुछ ऐसा तंज कसा जिससे दोनों का मतभेद फिर बढ़ सकता है।
बादशाह ने हनी सिंह को किया ट्रोल
23 जुलाई को एक सोशल मीडिया यूजर ने एक्स पर हनी सिंह की हाल की तस्वीरें शेयर कीं। इस फोटो में उनकी फिटनेस में आए बदलाव की तारीफ की गई। पोस्ट में लिखा था, "उन्होंने ऐसा क्या खाया" इस पर बादशाह ने तीखे अंदाज में सिर्फ एक शब्द में जवाब दिया – “Credits (क्रेडिट्स)।”
ये भी पढ़ें- Payal Malik: पायल मलिक ने रो-रोकर क्यों मांगी माफी? एक Video से मच रहा बवाल

अब बादशाह के इस एक शब्द ने फिर से दोनों के बीच चल रही पुरानी तनातनी को हवा दे दी। दरअसल, बादशाह पहले भी दावा कर चुके हैं कि हनी सिंह के सुपरहिट सॉन्ग 'ब्राउन रंग' के बोल उन्होंने लिखे थे, लेकिन उन्हें उसका क्रेडिट नहीं मिला।
क्या है दोनों के बीच का विवाद?
बादशाह और हनी सिंह ने अपने करियर की शुरुआत माफिया मुंडीर नाम के एक रैप ग्रुप से की थी। इस ग्रुप में इक्का, लिल गोलू और रफ्तार जैसे कलाकार भी शामिल थे। इस ग्रुप ने 'खोल बोतल', 'बेगानी नार बुरी', 'दिल्ली के दीवाने' जैसे कई हिट गाने दिए। लेकिन 2012 के बाद ये ग्रुप बिखर गया और बादशाह और हनी सिंह के बीच मतभेद बढ़ गए।
ये भी पढ़ें- तनुश्री दत्ता का भावुक वीडियो वायरल, कहा – "अपने ही घर में सालों से झेल रही हूं हैरासमेंट"
दोनों ने कई बार इंटरव्यूज में इसका खुलासा भी किया और एक-दूसरे पर आरोप भी लगाए। कई बार अपने कॉन्सर्ट में दोनों ने दुश्मनी पर तंज कसते हुए इशारे भी दिए। हालांकि 2025 की शुरुआत में देहरादून में एक म्यूज़िक कॉन्सर्ट के दौरान बादशाह ने मंच से हनी सिंह के साथ अपना विवाद खत्म करने का ऐलान किया था।
