Anshula Kapoor: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला करने जा रहीं सगाई, बॉयफ्रेंड संग जल्द लेंगी सात फेरे

अंशुला कपूर अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से 2 अक्टूबर को सगाई करेंगी।
X

अंशुला कपूर अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से 2 अक्टूबर को सगाई करेंगी।

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से सगाई करने जा रही हैं। ये समारोह मुंबई में होने आयोजित होगा जिसमें कपूर परिवार के करीबी शामिल होंगे।

Anshula Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अंशुला कपूर जल्द दुल्हन बनेंगी। इससे पहले अंशुला अपने ळॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और स्क्रीनराइटर रोहन ठक्कर के साथ सगाई करने जा रही हैं। 2 अक्टूबर को दशहरे के अवसर पर दोनों सगाई करेंगे और ये सेरेमनी मुंबई में आयोजित होगी जिसमें केवल कपूर परिवार के करीबी शामिल होंगे।

सगाई से जुड़ी डीटेल्स

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सगाई की रस्में एक विशेष पूजा के साथ शुरू होंगी। यह आयोजन पूरी तरह से पारिवारिक रखा गया है, जिसमें सिर्फ अंशुला और रोहन के करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे। इसमें बोनी कपूर, अर्जुन कपूर, और उनकी बहनें जान्हवी कपूर और खुशी कपूर भी मौजूद रहेंगे।


इस दिन होगी शादी

सूत्रों की मानें तो अंशुला और रोहन दिसंबर 2025 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, इस बारे में कपूर परिवार की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

अंशुला को रोहन ने किया ड्रीमी प्रपोज

जुलाई 2025 में रोहन ने न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में अंशुला को प्रपोज किया था।

अंशुला ने उस पल की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा था- "हम एक ऐप पर मिले थे। एक मंगलवार की रात 1:15 बजे बात शुरू हुई और सुबह 6 बजे तक चलती रही। तभी से लगा कि ये कुछ खास शुरुआत है। तीन साल बाद, मेरी पसंदीदा सिटी में, सेंट्रल पार्क के सामने के किले के पास, उसने प्रपोज किया! भारत में उस वक्त भी 1:15 ही बजे थे… और ऐसा लगा मानो दुनिया एक पल के लिए रुक गई हो। एक ऐसा प्यार जो घर जैसा लगता है।"

कौन हैं अंशुला कपूर?

अंशुला कपूर फिल्ममेकर बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना शौरी कपूर की बेटी हैं। वह अर्जुन कपूर की छोटी बहन हैं। अंशुला ने हाल ही में रियलिटी गेम शो "द ट्रेटर्स" से अपना स्क्रीन डेब्यू किया था। अंशुला अपने सोशल मीडिया कंटेंट के लिए काफी फेमस हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story