Delhi Live News Today 16 July 2025: दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट ब्रेकिंग ख़बरें 'एक नजर' में पढ़ें

Delhi Live News Today 16 July 2025: अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और यहां होने वाली घटनाओं, वारदातों आदि के बारे में जानना चाहते हैं, तो यहां से खबरों को लाइव देख सकते हैं और यहां से संक्षेप में भी खबरें पढ़ सकते हैं।

Updated On 2025-07-17 08:36:00 IST

दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें।

Delhi Live News Today 16 July 2025: दिल्ली में राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं, ट्रेन, मेट्रो आदि से जुड़ी खबरें आपको एक क्लिक में यहां मिल जाएंगी। इसके अलावा गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें देख सकते हैं। यहां आपको हेल्थ, क्राइम, अस्पताल, सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, पर्यटन स्थल आदि से जुड़े टॉपिक के बारे में भी आप संक्षेप में पढ़ सकते हैं। 'खबर एक नजर' का ये सिलसिला शुरू करने के लिए नीचे की तरफ से स्क्रॉल करें।

Live Updates
2025-07-16 14:41 IST

 दिल्ली के कूड़े को अवैध तरीके से ट्रक में भरकर नोएडा में फेंका जा रहा था। मौके से अथॉरिटी के अधिकारियों ने 7 डंपर जब्त किए हैं। इस मामले में नोएडा के फेज-2 थाना में केस भी दर्ज कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर

2025-07-16 13:04 IST

दिल्ली पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई के तहत 7 अवैध बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया गया है। इनमें 2 महिलाएं और एक नाबालिग शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर

2025-07-16 12:31 IST

नोएडा पुलिस ने एक ऐसे पर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है, जो अमेरिकी नागरिकों से ठगी करता था। इस मामले में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 लैपटॉप और 16 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

2025-07-16 11:31 IST

दिल्ली फायर सर्विस डिपार्टमेंट के निदेशक अतुल गर्ग का रिटायरमेंट से 3 महीने पहले ही ट्रांसफर कर दिया गया है। आमतौर पर रिटायरमेंट में कम समय बचने पर किसी कर्मचारी-अधिकारी का ट्रांसफर नहीं किया जाता। गर्ग उस समय चर्चा में आए थे, जब दिल्ली में एक जज के घर के स्टोर रूम में आग लगने और वहां जले हुए नोट मिलने की बात सामने आई थी। सूत्रों के अनुसार उनके ट्रांसफर का फैसला जस्टिस वर्मा प्रकरण और राव कोचिंग सेंटर में आग की घटना की वजह से लिया गया है।

2025-07-16 11:23 IST

नई दिल्ली एम्स हमेशा मरीजों से भरा रहता है। ऐसे में वहां सुरक्षा संबंधी सवाल उठते रहते हैं। अब संस्थान के कार्डियक सेंटर में सुरक्षा बढ़ाने के उपाय किए जा रहे हैं। यहां 4454 सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। इससे कार्डियक सेंटर की निगरानी ज्यादा बेहतर तरीके से और 24 घंटे की जा सकेगी। 

2025-07-16 10:56 IST

दिल्ली-एनसीआर में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कई रास्तों को बंद किया गया है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी न हो। जानिए कौन-कौन से रोड हैं बंद

2025-07-16 09:36 IST

दिल्ली में 2 साल बाद सबसे साफ हवा दर्ज की गई है। इससे साल साल 2023 में सबसे साफ हवा दर्ज हुई थी। देखें आज का मौसम अपडेट...

2025-07-16 09:28 IST

दिल्ली के ओल्ड गोविंदपुरा इलाके में एक इमारत में भीषण आग लग गई। इसमें 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 4 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

2025-07-16 09:28 IST

दिल्ली में लगातार तीसरे दिन प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर... 

Tags:    

Similar News