Logo
election banner
Ram Navami 2024: राम नवमी पर आराध्य श्रीराम को भोग के तौर पर सूजी हलवा बना सकते हैं। इसे बनाना सरल है और मिनटों में ये तैयार हो जाता है।

Ram Navami 2024: दुनियाभर में रामनवमी की धूम है। रामभक्त इस दिन को जोर-शोर से मनाते हैं। प्रभु श्री राम जगत के आराध्य हैं ऐसे में उनके जन्म पर विशेष पूजन-अर्चन किया जाता है। रामनवमी पर प्रभु के लिए सूजी के हलवे का भोग तैयार किया जा सकता है। सूजी का हलवा बनाना बहुत सरल है और ये मिनटों में तैयार हो जाता है। आपने अगर इसे पहले कभी नहीं बनाया है तो भी हमारी बताई विधि की मदद से इसे सरलता से बना सकते हैं। 

सूजी हलवा के लिए सामग्री
सूजी (रवा)- 1 कटोरी
इलायची कुटी- 3/4 टी स्पून
देसी घी- 1 टेबलस्पून
चीनी- 1 कप
बादाम कटी- 7-8
किशमिश- 10-12
नमक- 1 चुटकी

सूजी हलवा बनाने की विधि
राम जी को भोग लगाने के लिए सूजी हलवा बनाना चाहते हैं तो इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले कड़ाही में सूजी डालें और उसे धीमी आंच पर चलाते हुए सेकें। सूजी का रंग हल्का गुलाबी होने तक इसे सेकना है, इसके बाद सूजी एक बाउल में निकाल लें। अब कड़ाही में घी डालें और उसमें कुटी हुई इलायची मिला दें। 

इसे भी पढ़ें: Ram Navami 2024: रामनवमी पर प्रभु श्रीराम को लगाएं पंजीरी का भोग, 10 मिनट में होगी तैयार, सीखें बनाना

अब इसमें भुनी हुई सूजी डालें और करछी से घी के साथ मिक्स करते हुए पकाएं। एक से दो मिनट तक इसे पकाने के बाद कड़ाही में लगभग 2 मग पानी डालें और सूजी को चलाते हुए पकने दें। सूजी जब पानी सोखना शुरू कर दे तो उसमें स्वादानुसार चीनी मिलाएं। सूजी को तब तक पकाना है जब तक कि चीनी और पानी पूरी तरह से सूख न जाए। 

इसे भी पढ़ें: Ram Navami 2024: राम नवमी पर प्रभु का मंदिर खास तरीके से सजाएं, 4 डेकोरेशन टिप्स आएंगे बेहद काम

सूजी हलवे को सिकने में 5-7 मिनट लगेंगे। पूरी तरह से पकने के बाद इसमें बादाम और किशमिश मिक्स कर एक चुटकी नमक मिला दें। 1 मिनट तक और पकाएं, फिर गैस बंद कर दें। भोग के लिए सूजी का हलवा बनकर तैयार है। 

5379487