Logo
election banner
Guru Gochar 2024: गुरु गोचर के चलते निर्मित हो रहे कुबेर योग से 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेंगे। इनमें कुछ 3 राशियां ऐसी है, जिन्हे बड़ा लाभ मिलने वाला है। गुरु गोचर के चलते मेष, कर्क और सिंह राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलेगा।

Guru Gochar 2024:  ज्योतिष विज्ञान के अनुसार मई 2024 का महीना काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। महीने की पहली ही तारीख को बड़ा ग्रह परिवर्तन होगा। बता दे 01 मई को शुभ ग्रह और देवताओं के गुरु बृहस्पति पूरे 12 साल बाद शुक्रदेव की राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। शनि ग्रह के बाद गुरु दूसरे ग्रह है, जो सबसे धीमी चाल चलते है। गुरु एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने के लिए लगभग 13 महीनों का समय ले लेते है। इस गोचर से कुबेर योग बनेगा। 

गुरु गोचर के चलते निर्मित हो रहे कुबेर योग से 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेंगे। इनमें कुछ 3 राशियां ऐसी है, जिन्हे बड़ा लाभ मिलने वाला है। गुरु गोचर के चलते मेष, कर्क और सिंह राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलेगा। गुरु के राशि परिवर्तन से बन रहा कुबेर योग धन-दौलत और आर्थिक स्थिति में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। इन जातकों को करियर-कारोबार में तरक्की मिलेगी। साथ ही भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और सम्मान बढ़ेगा। 

मेष राशि 
(Mesh Rashi) 

गुरु गोचर से बन रहे कुबेर योग का लाभ मेष राशि के जातकों को मिलेगा। इससे इन जातकों के धन और वाणी से लाभ होगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अकस्मात धन लाभ की संभावना बन रही है। कुबेर देव के प्रभाव से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा। 

कर्क राशि 
(Kark Rashi)

01 मई से गुरु का मेष राशि प्रवेश कुबेर योग निर्मित करेगा। इस राजयोग का लाभ कर्क राशि के लोगों को होने वाला है। इन जातकों को कुंडली में गुरु का गोचर नौवें स्थान पर रहेगा, जोकि भाग्य का स्थान है। इस योग के चलते अधूरे और कठिन से कठिन काम भी आसानी से निपटा पाने में सफल रहेंगे। कर्क जातकों को कानूनी परेशानियों में फैसला अपने पक्ष में दिखाई देगा। व्यापार में स्तिथि मुनाफे की रहेगी। नई योजनाओं के सफल होने की पूरी उम्मीद है। 

सिंह राशि 
(Singh Rashi)

सिंह राशि के जातकों को भी गुरु गोचर किसी वरदान से कम नहीं होगा। इन जातकों के 1 मई से अच्छे दिन शुरू होने वाले है। इनके लिए गुरु गोचर कर्म भाव में होगा, जो मेहनत का अच्छा फल दिलाने वाला रहेगा। करियर में तरक्की के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार में अच्छे-खासे मुनाफ़े की स्तिथि बनेगी। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं व जानकारियों पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

jindal steel Ad
5379487