राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी में कौन ज्यादा अमीर?: रक्षा मंत्री असलहों के शौकीन, लेकिन एक भी कार नहीं; दोनों पर कोई केस नहीं

rajnath singh And Smriti Irani
X
Rajnath singh And Smriti Irani
Rajnath Singh And Smriti Irani Assets: केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ और स्मृति ईरानी ने अमेठी सीट पर तीसरी बार अपना नामांकन दाखिल किया है। दोनों ने हलफनामे में अपनी-अपनी संपत्ति का खुलासा किया है।

Rajnath Singh And Smriti Irani Assets: भाजपा के दो बड़े दिग्गज नेताओं ने सोमवार, 29 अप्रैल को अपनी-अपनी सीट से नामांकन किया। इनमें एक तो रक्षामंत्री राजनाथ सिंह हैं, जिन्होंने लखनऊ से पर्चा भरा। वहीं, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी सीट से नामांकन दाखिल किया। दोनों नेताओं ने हलफनामे में अपनी-अपनी संपत्ति का खुलासा किया है।

ऐसे में सवाल है कि राजनाथ सिंह ज्यादा धनवान हैं या स्मृति ईरानी? इस सवाल का जवाब साफ है। स्मृति ईरानी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से ज्यादा अमीर हैं। स्मृति के पास 8.75 करोड़ की प्रॉपर्टी है तो रक्षामंत्री 6.46 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। दोनों की संपत्ति बीते 5 साल में डेढ़ गुना बढ़ी है।

टैक्स भरने में भी स्मृति ईरानी रक्षा मंत्री से आगे हैं। 2022-23 में राजनाथ सिंह ने 22 लाख टैक्स चुकाया तो ईरानी ने 97 लाख रुपए बतौर टैक्स भरा है। राजनाथ सिंह के पास एक भी कार नहीं है। जबकि स्मृति के पास 27 लाख की कार है। राजनाथ असलहों के शौकीन हैं तो स्मृति ईरानी गहनों की शौकीन हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति के पास 37,48,440 लाख की ज्वेलरी है।

पहले बात राजनाथ सिंह की...

Rajnath Singh Nomination
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नॉमिनेशन में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी मौजूद थे।

5 साल में राजनाथ सिंह की प्रॉपर्टी 2.04 करोड़ बढ़ी
लखनऊ सीट भाजपा का गढ़ है। कभी यहां पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी चुने जाते थे। इसके बाद राजनाथ सिंह ने उनकी विरासत को संभाला। सिंह लगातार तीसरी बार लखनऊ सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हलफनामे के अनुसार उनकी संपत्ति 6.46 करोड़ है। 2019 में रक्षा मंत्री की संपत्ति 4.42 करोड़ थी। इस तरह उनकी संपत्ति में 2.04 करोड़ का इजाफा हुआ है।

राजनाथ के पास 32 बोर की एक रिवाल्वर और दोनाली बंदूक
रक्षा मंत्री ने साल बीतने के साथ टैक्स भी ज्यादा चुकता किया है। 2018-19 में 17 लाख, 2020-21 में करीब 20 लाख, 2021-22 में 18 लाख, 2022-23 में 22 लाख का टैक्स भरा है। खास बात है कि राजनाथ पर किसी तरह का कोई कर्ज नहीं है। रक्षा मंत्री के पास 1 करोड़ से 47 लाख रुपए की कृषि योग्य जमीन है। उनके पास 32 बोर की एक रिवाल्वर और दोनाली बंदूक है। उन्होंने लखनऊ और दिल्ली के अलग-अलग बैंक अकाउंट्स में कुल 3,11,32,962 रुपए जमा कर रखे हैं। उनकी पत्नी के बैंक अकाउंट्स में 90,71,074 रुपए हैं। रक्षा मंत्री के पास 8 लाख रुपए गोल्ड है। जबकि पत्नी के पास करीब 60 लाख के गहने हैं। कोई क्रिमिनल केस नहीं है। राजनाथ सिंह ने साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है।

राजनाथ सिंह की सालाना कमाई वित्त वर्ष 2017-18 में 19 लाख 36 हजार 664 रुपए रही। जबकि 2016-17 में आय 12 लाख 96 हजार 837 रुपए थी। उनकी यह कमाई सांसद/मंत्री के तौर पर मिलने वाला वेतन, भत्ता-पेंशन के अलावा खेती-किसानी है।

अब बात स्मृति ईरानी की...

Smriti irani Nomination
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के नॉमिनेशन में मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव मौजूद रहे।

स्मृति ईरानी के पास 8,75,24,296 रुपए की संपत्ति
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी सीट से लगातार तीसरी बार नामांकन दाखिल किया है। 2014 में उन्हें हार मिली थी। इसके बाद 2019 में उन्होंने राहुल गांधी को करीब 50 हजार वोटों से हराया था। हलफनामे के अनुसार स्मृति ईरानी 8,75,24,296 रुपए संपत्ति की मालकिन हैं। उनके पति के पास 8,81,77,790 की संपत्ति है। स्मृति के पास 1,08,740 रुपए नकदी है, जबकि पति जुबिन ईरानी के पास 3,21,700 नगदी है। स्मृति के बैंक खातों में 25,48,497 रुपये जमा है और उनके पति के बैंक खातों में 39,49,898 राशि जमा है। उनके खिलाफ कोई क्रिमिनल केस नहीं है।

स्मृति ईरानी ने अपने हलफनामे में पिछले पांच वित्तीय वर्षों के आयकर रिटर्न का खुलासा किया है। ईरानी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 97,87,487 रुपए आयकर रिटर्न भरा है। वहीं, 2021-22 में 96,65,665, 2020-21 में 65,57,208, 2019-20 में 83,04,839 और 2018-19 में 61,33,665 टैक्स चुकाया है।

ईरानी पर 16.55 लाख का कर्ज
स्मृति ईरानी पर 16.55 लाख का कर्ज है। हालांकि उनके पति ने कोई कर्ज नहीं लिया है। 2019 में स्मृति के ऊपर किसी तरह का लोन नहीं था। स्मृति ईरानी के पास 27 लाख 86 हजार रुपए की कार है। पति के पास मौजूद कार की कीमत 4 लाख 70 हजार 172 रुपए है। स्मृति ईरानी के पास 37 लाख 48 हजार 440 रुपए के गहने हैं, और उनके पति के पास 1 लाख 5 हजार का गोल्ड है।

बीकॉम में लिया दाखिला, मगर पूरा नहीं किया
स्मृति ईरानी ने 1991 में 10वीं की परीक्षा पास की। 1993 में इंटरमीडिएट किया। यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली में साल 1994 में बीकॉम में उन्होंने दाखिला लिया था, लेकिन इसे पूरा नहीं किया। स्मृति के पास कुल नकदी 1 लाख 8 हजार 740 रुपए है, वहीं उनके पति के पास कुल 3 लाख 21 हजार 700 रुपए नकदी के रूप में है। 25 लाख 48 हजार 497 रुपए बैंक बैलेंस है, जबकि पति के बैंक खाते में 39 लाख 49 हजार 898 रुपए जमा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story